फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   30 Minor girls stuck in red light area, UP Police Says

रेड लाइट एरिया में फंसी 30 नाबालिग लड़कियां, पुलिस बना रही बचाने का प्लान

Sun, 04 Sep 2016 05:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 04 Sep 2016 05:59 AM IST
विज्ञापन
30 Minor girls stuck in red light area, UP Police Says
- फोटो : demo

यूपी के मेरठ के रेड लाइट एरिया में फंसी 30 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराने के लिए पुलिस प्लानिंग कर रही है। पुलिस का दावा है कि मुक्त कराई 13 लड़कियों ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है। यहां फंसी लड़कियां अधिकतर बंगलूरू, कोलकाता, चेन्नई और राजस्थान की बताई गई हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली की शक्ति वाहिनी संस्था और मेरठ ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बृहस्पतिवार को रेड लाइट एरिया में छापा मारा था। जहां से 13 लड़कियों को मुक्त कराया गया। 13 लड़कियों को कहां भेजा जाएगा, इसका अभी निर्णय नहीं हुआ। 
विज्ञापन


ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी रश्मि चौधरी ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया चल रही है। लड़कियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया था। कुछ लड़कियों का मेडिकल होना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि रेड लाइट एरिया में करीब 30 ऐसी नाबालिग लड़कियां हैं, जोकि वहां से निकलना चाहती हैं। लड़कियां कहां है, इसकी जानकारी भी उनको है। जिसके चलते ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सीओ कोतवाली ने लड़कियों को मुक्त करने की प्लानिंग बनाई। पुलिस का कहना है कि गुपचुप तरीके से जल्द ही छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


''साहब! मुझे अलग रखो''

मुक्त कराई गई बंगलूरू की एक लड़की ने अन्य लड़कियों से अलग रहने की मांग की है। उसने कहा कि वह तो रेड लाइट एरिया से निकलना चाहती थी। कई बार उसने प्रयास भी किया, लेकिन कोठा संचालिका ने उसे जाने नहीं दिया। पुलिस के मुताबिक उक्त लड़की को एक राजू नाम के युवक ने पहले पत्नी बनाकर रखा और उसके बाद दिल्ली में जीबी रोड पर लाकर बेच दिया। जहां से उसको मेरठ लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed