Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3 men held by Gujarat cops uploaded videos of women bathers in Mahakumbh

Mahakumbh: महाकुंभ में नहाती महिलाओं के वीडियो बनाकर बेचने का आरोप, प्रयागराज के यूट्यूबर समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2025 09:39 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 21 Feb 2025 09:39 PM IST
सार

 Mahakumbh: गुजरात पुलिस राजकोट स्थित एक अस्पताल में महिलाओं के चेकअप के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किए जाने के मामले की जांच कर रही थी। इसी सिलसिले में उसने महाराष्ट्र के लातूर से प्रज्वल अशोक तेली और सांगली से प्रज राजेंद्र पाटिल को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
3 men held by Gujarat cops uploaded videos of women bathers in Mahakumbh
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

गुजरात पुलिस ने महाकुंभ में नहाती महिलाओं के वीडियो बनाकर बेचने के मामले में प्रयागराज के यूट्यूबर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर इस तरह के वीडियो यूट्यूब और टेलीग्राम पर अपलोड करने का आरोप है। छानबीन में इनके पास से महिलाओं के आपत्तिजनक फुटेज मिले हैं।

विज्ञापन


दरअसल, गुजरात पुलिस राजकोट स्थित एक अस्पताल में महिलाओं के चेकअप के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किए जाने के मामले की जांच कर रही थी। इसी सिलसिले में उसने महाराष्ट्र के लातूर से प्रज्वल अशोक तेली और सांगली से राजेंद्र पाटिल को गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ के आधार पर प्रयागरात के यूट्यूबर चंद्रप्रकाश फूलचंद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


अहमदाबाद साइबर अपराध पुलिस उपायुक्त लवीना सिन्हा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी चंद्र प्रकाश ने कुछ महीने पहले 'सीपी मोंडा' नाम से एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था और जिस पर उसने महाकुंभ में स्नान कर रही महिला तीर्थयात्रियों के वीडियो अपलोड किए थे। चंद्र प्रकाश को बुधवार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों पर टेलीग्राम एप पर सब्सक्राइबर्स से पैसे कमाने के उद्देश्य से महिला मरीजों के आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिन्हा ने बताया कि जबकि तेली और पाटिल ने हैकर्स के जरिए महिला मरीजों के वीडियो हासिल किए थे। वहीं चंद्र प्रकाश ने अन्य यूट्यूब चैनलों से वीडियो डाउनलोड किए और हाल ही में उन्हें अपने चैनल पर अपलोड किया था। हम जांच कर रहे हैं कि क्या उसका भी इन वीडियो को बेचने का इरादा था। महाराष्ट्र के दोनों लोगों का प्रकाश से कोई संबंध नहीं है। सिन्हा ने बताया, तेली और पाटिल एक-दूसरे को जानते है, क्योंकि  वे लातूर में एक साथ नीट की तैयारी कर रहे थे। तीनों आरोपियों को 1 मार्च तक पुलिस हिरासत में रखा गया है।

वीडियो बेंचकर कमाए लाखों रुपए
पुलिस के अनुसार, कुछ हैकर्स ने अस्पताल के सीसीटीवी सिस्टम में सेंध लगाई और फुटेज हासिल की थी। बाद प्रज्वल अशोक तेली और  राजेंद्र पाटिल ने इन फुटेज को हासिल कर लिया और उन्हें अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया। जिसमें एक टेलीग्राम ग्रुप का लिंक दिया गया था। सिन्हा ने बताया कि, टेलीग्राम के जरिए दोनों इन क्लिपों को 800 रुपये से 2000 रुपये में बेचते थे। दोनों ने इस तरह की अश्लील क्लिपों को ऑनलाइन बेचकर 7-8 महीनों में 8 से 9 लाख रुपये कमाए थे। हमें उनके उपकरणों से सार्वजनिक स्थानों सहित लगभग 2,000 क्लिप मिलीं। 


चंद्रप्रकाश ने महाकुंभ के वीडियो बेंचे
जानकारी के मुताबिक, चंद्रप्रकाश के चैनल पर महाकुंभ के 55 से 60 वीडियो अपलोड किए गए थे। जांच में पता चला कि तीनों ने महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो दूसरे चैनलों को भी बेचे थे। पुलिस को संदेह है कि ये लोग देशभर के कई अस्पतालों के सीसीटीवी कैमरों को हैक किया है और स्त्री रोग विशेषज्ञों के चैंबर में महिलाओं के चैकअप के वीडियो लीक करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed