{"_id":"63b6fe5a5b1aaf3eea0950a6","slug":"3-meghalaya-mlas-resign-may-join-ruling-npp-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meghalaya MLAs Resign: मेघालय के तीन विधायकों का इस्तीफा, सत्तारूढ़ NPP में हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Meghalaya MLAs Resign: मेघालय के तीन विधायकों का इस्तीफा, सत्तारूढ़ NPP में हो सकते हैं शामिल
Thu, 05 Jan 2023 10:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 05 Jan 2023 10:20 PM IST
सार
बुधवार को एनपीपी विधायक के रूप में इस्तीफा देने वाले एसजीई मोमिनिन विपक्षी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पिछले कुछ हफ्तों में कम से कम 10 विधायकों ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेघालय के तीन विधायकों ने गुरुवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में कैबिनेट मंत्री हेमलेट्सन डोहलिंग भी शामिल हैं। कोनराड संगमा सरकार में आईटी और कम्युनिकेशन पोर्टफोलियो रखने वाले डोहलिंग पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) के विधायक थे और पूर्वी खासी हिल्स जिले में माइलीम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।
विज्ञापन
री भोई जिले में उमसिनिंग का प्रतिनिधित्व करने वाले पीडीए के एक अन्य विधायक जेसन सॉकमी मावलोंग और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) के विधायक समलिन मालनगियांग ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया। मालनगियांग पूर्वी खासी हिल्स जिले में सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र के विधायक थे। विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
सूत्रों का दावा है कि तीनों सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल हो सकते हैं। पीडीए और एचएसपीडीपी दोनों राज्य में एनपीपी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) का हिस्सा हैं। इससे पहले बुधवार को एनपीपी विधायक के रूप में इस्तीफा देने वाले एसजीई मोमिनिन विपक्षी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। पिछले कुछ हफ्तों में कम से कम 10 विधायकों ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन