फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3 killed in elephant attack in Odisha's Dhenkanal, 2 forest officers suspended

Odisha: ओडिशा के ढेंकनाल में हाथी के हमले में तीन लोगों की मौत, दो वन अधिकारी निलंबित; सरकार देगी मुआवजा

Thu, 31 Jul 2025 02:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढेंकनाल (ओडिशा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढेंकनाल (ओडिशा) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 31 Jul 2025 02:51 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि हाथी ने झूलना देहुरिया पर उस समय हमला किया, जब वह अपने घर के पास फूल तोड़ रही थीं। उनके देवर करुणाकर देहुरी उन्हें बचाने आए और उन्हें भी हाथी ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके तुरंत बाद एक अन्य ग्रामीण शशि साहू, हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
3 killed in elephant attack in Odisha's Dhenkanal, 2 forest officers suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के ढेंकनाल जिले में गुरुवार को एक हाथी ने दो महिलाओं समेत कम से कम तीन लोगों को कुचलकर मार डाला। घटना हिंडोल वन क्षेत्र के रसोल वन खंड के हिंडोल थाना क्षेत्र के बाघधरिया गांव में हुई। मृतकों की पहचान झूलना देहुरी (55), उनके देवर करुणाकर देहुरी (60) और शशि साहू नामक एक ग्रामीण के रूप में हुई है।

विज्ञापन


रसोल वन क्षेत्र की प्रभारी वनपाल लुसिमिता सिंह ने कहा, 'रसोल क्षेत्र में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में संबंधित वन रक्षक और वनपाल को कर्तव्य में लापरवाही के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें  हिंडोल रेंज से संबद्ध कर दिया गया है। उच्च अधिकारियों से अनुमोदन प्राप्त होने तक अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।'
विज्ञापन


लुसिमिता सिंह ने कहा कि दोषी अधिकारियों को हाथी को वापस जंगल में खदेड़ने का काम सौंपा गया था। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ओडिशा के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री गणेश राम सिंहखुंटिया ने वन अधिकारियों को जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी'
सिंहखुंटिया ने एक पोस्ट में कहा, 'हाथी के हमले में जान गंवाने वाले सभी मृतकों को राज्य सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा और अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देशों का पालन करते हुए मैंने विभागीय अधिकारियों को तदनुसार निर्देश दिए हैं।' 


पूरा मामला समझिए
पुलिस ने बताया कि हाथी ने झूलना देहुरिया पर उस समय हमला किया, जब वह अपने घर के पास फूल तोड़ रही थीं। उनके देवर करुणाकर देहुरी उन्हें बचाने आए और उन्हें भी हाथी ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके तुरंत बाद एक अन्य ग्रामीण शशि साहू, हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी भी मौत हो गई। हाथियों के लगातार हमलों से गुस्साए स्थानीय लोग शवों को सातमील चौक के पास कटक-संबलपुर रोड पर ले गए और पीड़ितों के परिजनों के लिए मुआवजे और हाथियों के आगे के आक्रमण को रोकने के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाली बाड़ लगाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed