फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3 June 2026 Major Events

आज के दिन: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक होगी शुरू

Wed, 03 Jun 2026 06:04 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 03 Jun 2026 06:04 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 3 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
3 June 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 3 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया है। आज कर्नाटक में डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे डीके शिवकुमार 
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार बुधवार को  लोक भवन के ग्लास हाउस में कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शनिवार को बंगलूरू के विधान सौधा में कांग्रेस विधायक दल यानी सीएलपी की बैठक हुई। इस बैठक में कर्नाटक कांग्रेस ने डीके शिवकुमार के नाम पर मुहर लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक आज से शुरू है। वहीं, 5 जून को रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति के प्रमुख प्रावधान की घोषणा करेगा। समिति ने अप्रैल में हुई अपनी पिछली बैठक में भी दरों में कोई बदलाव नहीं किया था, जिसका कारण भू-राजनीतिक तनावों से उत्पन्न अनिश्चितताएं और मुद्रास्फीति एवं विकास संभावनाओं पर उनके संभावित प्रभाव थे।

विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष का पटना दौरा
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को पटना के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विधान परिषद चुनाव और बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बैठक कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा हो सकती है। 

उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक
उत्तर प्रदेश सरकार बुधवार को कैबिनेट बैठक कर सकती है। इसमें परिवहन, कृषि सहित विभिन्न विभागों के डेढ़ दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। 

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में बुधवार को सुनवाई होगी। यह सुनवाई मेघालय हाईकोर्ट में चल रही है। हत्याकांड के मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत का राज्य सरकार ने विरोध करते हुए उसे मामले की मुख्य साजिशकर्ता बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed