फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   3 Girls spread education on poor children.

इन बेटियों ने संभाली कमान, 40 गरीब बच्चों में फैला रही शिक्षा का उजियारा

Fri, 20 May 2016 01:46 AM IST
हितेश सिंह/अमर उजाला, आगरा
हितेश सिंह/अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 20 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
3 Girls spread education on poor children.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
सरकारें तमाम योजनाओं के जरिये बच्चों को स्कूलों में रोक नहीं पा रही हैं। वहीं कक्षा नौ और दस की छात्राएं इच्छा शक्ति से शिक्षा का उजियारा फैला रही हैं। तीन छात्राएं सिकंदरा क्षेत्र के 40 गरीब परिवारों के बच्चों को न केवल पढ़ा रही हैं, बल्कि उनमें आत्म विश्वास पैदा करने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन


सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर की कक्षा नौ की छात्रा जाह्नवी और दस की छात्रा जैसमिन सचदेवा ने गर्मी की छुट्टियों में गरीब परिवारों के बच्चों को पढ़ाने की योजना बनाई। ये दोनों आगरा की रहने वाली हैं, इनको डीपीएस की कक्षा नौ की छात्रा इश्मीत सचदेवा का साथ मिला।
विज्ञापन


बात करने पर तीनों छात्राओं के परिवार ने उनका उत्साहवर्धन किया। फिर क्या था, सिकंदरा क्षेत्र में घर-घर जाकर बच्चों के अभिभावकों से संपर्क किया, उनको बच्चों को भेजने के लिए तैयार किया। इनके प्रयास तब रंग लाए जब क्षेत्र के एक स्कूल में पाठशाला लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 Girls spread education on poor children.
अब तक तीन रविवार को सुबह आठ से 11 बजे तक कक्षा आठ तक के बच्चे पढ़ चुके हैं। इनको खेल-खेल में पढ़ना सिखाया जा रहा है। डांस और ड्रामा का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जून के अंत में कार्यक्रम कराया जाएगा, जिसमें सभी बच्चे प्रस्तुतियां देंगे।

शिक्षक की भूमिका निभा रहीं छात्राएं बच्चों के लिए बिस्कुट, चिप्स आदि लेकर पहुंचती हैं। तीनों छात्राओं के पिता भी पाठशाला पहुंचकर बच्चों को पढ़ाते हैं। जाह्नवी के पिता सोमदेव सारस्वत, जैसमिन के पिता जगप्रीत सिंह, इश्मीत के पिता दिलप्रीत सिंह हैं।

‘बेटी की इच्छा पर गरीब बस्ती की तलाश की। प्रत्येक रविवार को समय निकालकर बच्चों को पढ़ाने पहुंच रहा हूं। बच्चों को पढ़ाकर अच्छा लग रहा है।’
सोमदेव सारस्वत, प्रधानाचार्य, श्री रामकृष्ण इंटर कालेज, खंदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed