{"_id":"5e994a5e8ebc3e76ab744c34","slug":"3-beaten-to-death-by-villagers-on-suspicion-of-being-thieves","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः ग्रामीणों ने चोर होने के संदेह पर तीन लोगों को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः ग्रामीणों ने चोर होने के संदेह पर तीन लोगों को पीट-पीटकर मार डाला
Fri, 17 Apr 2020 12:14 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पालघर जिले में ग्रामीणों के एक समूह ने चोर होने के संदेह पर तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कासा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक आनंदराव काले ने कहा कि बृहस्पतिवार को रात के 9:30 से 10 बजे के बीच यह वीभत्स घटना हुई। यह घटना ऐसे समय में हुई जब कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीनों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। काले ने बताया कि तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पालघर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीनों कार से मुंबई से आए थे और उसके वाहन को स्थानीय लोगों ने गडचिंचाले के पास ढाबाड़ी-खानवेल मार्ग पर रोक दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें कार से बाहर निकाला गया और ग्रामीणों ने इस संदेह पर उन पर पत्थर और अन्य चीजों से हमला कर दिया कि वे चोर हैं।
विज्ञापन
काले ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।