फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2nd phase of Operation Clean Money

अगले महीने तैयार रहिए बैंक खातों की जांच के 'ऑपरेशन क्लीन मनी-2' के लिए

Tue, 21 Feb 2017 08:11 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 21 Feb 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
2nd phase of Operation Clean Money

बैंकों में पहुंचे काले धन का पता लगाने के लिए आयकर विभाग ‘ऑपरेशन क्लीन मनी’ का दूसरा चरण अगले महीने लांच कर सकता है। विभाग अगले 10 दिनों में दो डाटा एनालिटिक्स कंपनियों को नियुक्त करेगा, जो आठ नवंबर के पहले और बाद बैंक खातों में हुई जमाओं का विश्लेषण करेंगी। सरकार ने आठ नवंबर को 500 रुपये और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से हटाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि अगले चरण में एक से अधिक खाते और पैन नंबर वाले ऐसे लोगों का पता लगाया जाएगा, जिन्होंने बड़ी रकम जमा की है। विभाग ने ऐसे खातों का विश्लेषण शुरू कर दिया है, जिनकी जमाओं में कोई पैटर्न दिखता है या जिनमें पता, पैन, टेलीफोन नंबर, ईमेल पता या नाम समान हैं। एक अधिकारी ने कहा कि विभाग फिलहाल स्टैंडअलोन आधार पर पांच लाख रुपये से कम की जमाओं को नजरंदाज करेगा।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद बैंक खातों में पुराने 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोटों में हुई काले धन की जमाओं का पता लगाने के लिए आयकर विभाग ने भीषण अभियान शुरू किया है, जिसे ऑपरेशन क्लीन मनी का नाम दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed