छत्तीसगढ़ में चुनावी ड्यूटी करने जा रहे त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के 29 जवान हादसे में घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी त्रिपुरा जिले के बारामुरा पहाड़ी क्षेत्र में सोमवार रात हुई बस दुर्घटना में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स की आठवीं बटालियन के 29 जवान घायल हो गए हैं। ये जवान चुनावी ड्यूटी करने अगरतला से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। धलाई जिले के ललछेर्रा से आ रही थी इस टुकड़ी के सभी घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें कोलकाता रेफर किया गया है।
#UPDATE: 29 personnel of 8th battalion of Tripura State Rifles have been admitted to the hospital. They were coming to Agartala to take a train to Chhattisgarh for election duty. Two of the injured have been shifted to Kolkata. #Tripura https://t.co/A5pm4Ct9zo
— ANI (@ANI) October 22, 2018
घटना के बाद मुख्यमंत्री बिप्लब देब घायल जवानों को देखने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा, 'डॉक्टर घायल जवानों का इलाज कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि वे जल्द ही स्वस्थ होंगे।' इस दौरान मुख्य सचिव समेत डीजी और कई अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Agartala: CM Biplab Deb reaches hospital to meet jawans of 8th battalion of Tripura State Rifles who were injured in bus accident in Baramura hills of West Tripura,says "Doctors are looking after them, I believe they'll be fine soon. Chief Secy, DG&other police officers are here" pic.twitter.com/r4wN6NCWaD
— ANI (@ANI) October 22, 2018
त्रिपुरा के डीजीपी ने बताया कि घायलों में दो की हालत कुछ गंभीर थी। डॉक्टरों ने उन्हें कोलकाता रेफर किया है। सभी होश में हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी ड्यूटी के लिए ट्रेन अगरतला से छत्तीसगढ़ जाने वाली थी। सभी घायल जवानों को छत्तीसगढ़ में चुनाव ड्यूटी के लिए जाना था।