फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   29 March 2026 Major Events

आज के दिन: 'मन की बात' की 132वीं कड़ी का प्रसारण, IPL में मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर और UPPSC परीक्षाओं का आगाज

Sun, 29 Mar 2026 06:15 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Sun, 29 Mar 2026 06:15 AM IST
सार

नमस्कार! आज है रविवार, 29 मार्च। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
29 March 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 29 मार्च 2026 को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करेंगे। वहीं, आईपीएल के दूसरे मैच में  मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मुकाबला होगा। 

विज्ञापन

पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम 
शुरुआत प्रधानमंत्री से। 29 मार्च को महीने का आखिरी रविवार है। हर महीने के आखिरी रविवार की तरह इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम- 'मन की बात' का प्रसारण होगा। यह मन की बात कार्यक्रम की 132वीं कड़ी का प्रसारण सुबह 11 बजे से शुरु होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव की दादरी में जनसभा 
समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनावी अभियान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा से शुरू करने जा रही है। 29 मार्च को दादरी में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव हिस्सा लेंगे। इस रैली को पार्टी के चुनावी अभियान का आधिकारिक आगाज माना जा रहा है। नोएडा में होने वाली इस जनसभा के जरिए समाजवादी पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 142 विधानसभा सीटों को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन

आईपीएल का आज दूसरा मैच 
मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 में रविवार को मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम के 7.30 से मुंबई में खेला जाएगा। दोनों टीमें आईपीएल में कुल 35 बार एक दूसरे के खिलाफ खेल चुकी हैं। जिनमें अभी तक मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई इंडियंस ने केकेआर के विरुद्ध 24 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि केकेआर सिर्फ 11 ही मैच जीत सकी है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

यूपीपीएससी की परीक्षा आज से शुरू
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार से एक अप्रैल तक किया जाएगा। परीक्षा दो सत्रों में लखनऊ एवं प्रयागराज जिले में संपन्न होगी। इसमें 11403 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रयागराज जिले में परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4757 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं, लखनऊ में 15 केंद्रों पर 6646 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सह केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य निरीक्षक और सहयोगी निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

इंदौर में कई परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे सीएम मोहन यादव
इंदौर की जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, स्मार्ट और दीर्घकालिक बनाने के लिए नर्मदा चतुर्थ चरण के अंतर्गत अमृत 2.0 में 1356 करोड़ रुपए की तीन प्रमुख परियोजनाओं का भूमिपूजन 29 मार्च को दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे। इसी अवसर पर सिरपुर में 20 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी प्लांट का लोकार्पण भी किया जाएगा। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि यह परियोजना केवल आधारभूत संरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य, सुविधा और बेहतर जीवन स्तर से जुड़े व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। इस परियोजना के जरिए इंदौर में 24x7 जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त 400 एमएलडी जल आपूर्ति भी सुनिश्चित होगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

न्याय मंत्रालय का कार्यक्रम

न्याय मंत्रालय की समाधान डिजाइन (दिशा) योजना की टेली-लॉ पहल के अंतर्गत राष्ट्रीय परामर्श 2026 का आयोजन कर रहा है। यह परामर्श 29 मार्च 2026 को शाम 4:00 बजे से विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति  सी.पी.राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहेंगे। विभाग यह परामर्श प्रौद्योगिकी-सक्षम कानूनी सेवाओं के माध्यम से न्याय तक पहुंच को मजबूत करने और सूचित विचार-विमर्श, नीतिगत संवाद और हितधारकों की भागीदारी के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के निरंतर प्रयासों के हिस्से के रूप में आयोजित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed