फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   28 March 2026 Major Events

आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी नोएडा एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, आईपीएल के 19वें सीजन का होगा आगाज

Sat, 28 Mar 2026 06:20 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 28 Mar 2026 06:20 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 28 मार्च। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
28 March 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 28 मार्च 2026 को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की दशमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। आज ही आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होगा। वहीं, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन झारखंड के दौरे पर रहेंगे। 

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति का झारखंड दौरा
शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को झारखंड का दौरा करेंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद यह राज्य का उनका पहला दौरा है। वे इस दौरान खूंटी जिले के उलिहातु गांव में बिरसा मुंडा के जन्मस्थान पर जाएंगे, जहां वे श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और बिरसा मुंडा के वंशजों से परस्पर बातचीत करेंगे। उपराष्ट्रपति इसके बाद रांची में आईआईएम रांची के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। वह सुबह लगभग 11:30 बजे गौतम बुद्ध नगर में जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने इसे एनसीआर की कनेक्टिविटी के लिए बड़ा कदम बताया। यह हवाई अड्डा देश की सबसे अहम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक है। इसके पहले चरण में 1,300 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला टर्मिनल और रनवे शामिल है। इस हवाईअड्डे निर्माण चार चरणों में पूरा होना है। चारों चरणों की पूरे हो जाने के बाद यह क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन जाएगा। नोएडा एयरपोर्ट का शुभारंभ होते ही उत्तर प्रदेश पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का इकलौता राज्य बन जाएगा। इस हवाई अड्डे के बनने से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) पर दबाव कम होगा। यह हवाई अड्डा आईजीआई से लगभग 72 किमी, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद से  लगभग 40 किमी, ग्रेटर नोएडा से 28 किमी, गुरुग्राम से 65 किमी और आगरा से 130 किमी की दूरी पर है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

आईपीएल का आगाज 
दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीग आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। 10 टीमें दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए जोर लगाएंगी। पहला मैच मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और  सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7. 30 बजे से शुरू होगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

मुख्य न्यायाधीश का लेह दौर
भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत शनिवार को लेह के दौरे पर रहेंगे। अधिकारियों के अनुसार अपने दौरे के दौरान वे बेस कैंप से भारतीय सेना के जवानों को संबोधित करेंगे। यह पहली बार होगा जब कोई कार्यरत मुख्य न्यायाधीश लेह का दौरा करेंगे और बेस कैंप पर सेना के जवानों के साथ संवाद करेंगे। अपने दौरे के दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत लेह और कारगिल में नव-निर्मित जिला न्यायालय भवनों का उद्घाटन भी करेंगे। इसका उद्देश्य केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में न्यायिक अवसंरचना को मजबूत बनाना है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद के मामले पर सुनवाई
इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में सुनवाई होगी। इससे पहले इस मामले पर 12 मार्च को सुनवाई होनी थी, लेकिन संबंधित पीठ के उपलब्ध नहीं होने के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। दरअसल, हिंदू पक्ष ने शाही ईदगाह मस्जिद का ढांचा हटाने के बाद जमीन का कब्जा लेने और मंदिर का पुनर्निर्माण करने के लिए 18 वाद दाखिल किए हैं।

पलवल में फिट इंडिया कार्यक्रम
हरियाणा के पलवल में जिला प्रशासन व खेल विभाग की ओर से शनिवार को सुबह 7 से 10 बजे तक नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों और युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed