फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   28 food projects will be started in ten states, ten thousand people will get employment

दस राज्यों में 28 खाद्य परियोजनाएं होंगी शुरू, दस हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Sun, 22 Nov 2020 04:34 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 22 Nov 2020 04:34 AM IST
विज्ञापन
28 food projects will be started in ten states, ten thousand people will get employment
केंद्रीय कृषि, ग्रामीण विकास व खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र तोमर - फोटो : पीटीआई

ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार दस राज्यों में 28 खाद्य प्रसंस्करण परियोजनाओं की शुरुआत करेगी। सरकार ने शनिवार को बताया कि इन परियोजनाओं के लिए 107.42 करोड़ रुपये की अनुदान राशि को मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन


इसकी कुल लागत 320.22 करोड़ रुपये हैं और इन प्रोजेक्ट से 10 से 12 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इस अनुदान राशि में 20.35 करोड़ रुपये पूर्वोत्तर राज्यों की छह परियोजनाओं के लिए हैं, जिनकी कुल लागत 48.87 करोड़ रुपये हैं।  
विज्ञापन



केंद्रीय कृषि, ग्रामीण विकास व खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला किया गया। इससे देश के गांवों में रोजगार का सृजन हो सकेगा। पहली बार निजी व सरकार की भागीदारी से खाद्य प्रसंस्करण यूनिट को स्थापित किया जाएगा। ये यूनिट मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम और मणिपुर में लगाई जाएंगी। इन यूनिट से हर दिन 1,237 मीट्रिक टन खाद्य प्रसंस्करण होगा। इस बैठक में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री  रामेश्वर तेली भी बैठक में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed