फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   28 April 2026 Major Events

आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी का आज से वाराणसी दौरा, आईपीएल में पंजाब और राजस्थान के बीच मुकाबला

Tue, 28 Apr 2026 06:02 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 28 Apr 2026 06:02 AM IST
सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 28 अप्रैल । इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
28 April 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 28 अप्रैल 2026 को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का एससीओ देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक करेंंगे। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति का शिमला दौरा 

शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला के दौरे पर हैं। इस दौरान वह मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की ओर से लोक भवन, शिमला में आयोजित भोज में शामिल होंगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। वह शाम करीब 5 बजे वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे लगभग 6,350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे।  वे दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें वाराणसी से पुणे व अयोध्या से मुंबई के बीच चलेंगी। बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)  

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का एससीओ के साथ बैठक

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान वे विश्व में व्याप्त सुरक्षा चुनौतियों के बीच वैश्विक शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को उजागर करेंगे। रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि वह आतंकवाद और चरमपंथ के प्रति शून्य सहिष्णुता के देश के दृढ़ रुख को भी स्पष्ट करेंगे। एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक एक महत्वपूर्ण बहुपक्षीय मंच है, जो सदस्य देशों के रक्षा नेताओं को क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों, आतंकवाद विरोधी रणनीतियों और सैन्य सहयोग पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ लाता है।  बिश्केक में आयोजित होने वाले 2026 संस्करण में यूरेशिया क्षेत्र में उभरती सुरक्षा चुनौतियों और अस्थिरता और चरमपंथ के प्रति सामूहिक प्रतिक्रियाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र 

 दिल्ली विधानसभा मेंं मंगलवार से एक दिन का विशेष सत्र शुरू होगा। यह सत्र सुबह 11:00 बजे पुराने सचिवालय होगा। दिल्ली विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने यह घोषणा की। दिल्ली के उपराज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त करने के बाद, आठवीं विधानसभा के पांचवें सत्र को बुलाने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। विजेंद्र गुप्ता ने यह भी बताया कि उपराज्यपाल ने आठवीं विधानसभा के चौथे सत्र को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। इस औपचारिक आदेश से लंबे समय से चल रहे सत्रों का आधिकारिक अंत हो गया है, जिससे नए सत्र में सुचारू रूप से संक्रमण हो सकेगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

भाजपा मशाल जुलूस निकालेगी

भाजपा दिल्ली में को मंगलवार को मशाल जुलूस निकालेगी। महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्या कहा कि विपक्षी दलों के विरोध के कारण महिलाओं को उनका लोकतांत्रिक अधिकार नहीं मिल पाया। यह जुलूस विपक्षी दलों की महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ आयोजित किया जाएगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष का भारत दौरा 

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक मंगलावर को भारत का दौरा करेंगी। इस दौरान वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ पारस्परिक हित के प्रमुख बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगी। अपनी यात्रा के दौरान वह राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगी। मंत्रालय ने कहा कि बेयरबॉक इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के विनियमन पर एक सत्र भी आयोजित करेंगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आईपीएल में पंजाब और राजस्थान के बीच मुकाबला

आईपीएल में मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स  के बीच मुकाबला होगा। यह मैच शाम 7:30 से चंडीगढ़ में शुरू होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed