फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   27 medicines of top firms fail in seven states tests

सात राज्यों के टेस्ट में फेल हुईं 18 बड़ी कंपनियों की 27 दवाएं

Mon, 28 Nov 2016 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
27 medicines of top firms fail in seven states tests

दवा बनाने वाली 18 बड़ी कंपनिया दवा नियामकों के टेस्ट में फेल हो गई हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक सात राज्यों के दवा नियामकों ने 27 दवाओं में गुणवत्ता पर खरा न उतरने, गलत लेबल लगाने, समेत कई अन्य खामियां पाई गई हैं।

विज्ञापन


जिन कंपनियों पर दवाओं के मानकों पर खरा न उतरने का आरोप है उनमें एबॉट इंडिया, ग्लैक्सो स्मिथकलाइन इंडिया, सन फार्मा, सिप्ला, ग्लेनमार्क जैसी बड़ी कंपनियों के नाम शामिल हैं। इन 18 कंपनियों में दवा बनाने वाली वो दो कंपनियां भी शामिल हैं जो बिक्री के मामले में प्रतिस्पर्धी कंपनियों से कहीं आगे हैं।
विज्ञापन


टेस्ट पर खरा न उतरने के बाद दो कंपनियों ने बाजार में अपनी दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। वहीं एक कंपनी का दावा ये है कि उसने बाजार से गुणवत्ता में फेल दवाओं को वापस ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों ने कराया टेस्ट

27 medicines of top firms fail in seven states tests

एबॉट इंडिया की एंटीबायोटिक दवा पेंटाइड्स, एलेम्बिक की एल्थ्रोसिन, कैडिला फार्मा की वासाग्रेन, ग्लेनमार्क फार्मा की सिरफ एस्कॉरिल, टॉरेंट फार्मा की डिलजेम दवा पर दवा नियामकों ने सवाल उठाए हैं।

इसके अलावा 10 अन्य कंपनियों पर भी खराब दवाओं को बेचने का आरोप है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की तरफ से भेजे गए सवालों पर आठ कंपनियों ने जवाब दिया है। इन कंपनियों ने दवाओं में खामी की वजह अनाधिकृत डिस्टीब्यूटर्स से दवा लेना, दवा पर जो टेस्ट किया गया वो जरूरी नहीं थी, दवा को लाने ले जाने में हुई गड़बड़ी का हवाला दिया है।

जिन 27 दवाओं पर आरोप है उन पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गोवा, गुजरात, केरल और आंध्र प्रदेश के दवा नियामकों ने टेस्ट कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed