फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   27 June 2026 Major Events

आज के दिन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन दिन के सेशेल्स दौरे पर, नोएडा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sat, 27 Jun 2026 06:10 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 27 Jun 2026 06:10 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिर, 27 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 

विज्ञापन
27 June 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 27 जून 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के सेशेल्स के दौरे पर रहेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा के दौरे पर रहेंगे। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का सेशेल्स दौरा
शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। उनका यह दौरा तीन दिन का है।  वह सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉक्टर पैट्रिक हर्मिनी के विशेष आमंत्रण पर सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक होगी। इसमें द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर बातचीत भी होगी। पीएम मोदी सेशेल्स की संसद को संबोधित करेंगे और वहां रह रहे भारतीय समुदाय से मुलाकात और संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 11 साल बाद दोबारा सेशेल्स जा रहे हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी का नोएडा दौरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नोएडा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-96 में बने प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करेंगे। नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे किनारे 390 करोड़ रुपए की लागत से 7 मंजिल की इमारत बनकर तैयार हुई है। इमारत 24000 वर्ग मीटर में बनाई गई है। शनिवार को मुख्यमंत्री ग्राउंड फ्लोर पर बने ऑडिटोरियम में किसान, उद्यमियों को आवंटन पत्र वितरित करेंगे। 7वें फ्लोर पर बने चेयरमैन ऑफिस के कॉन्फ्रेंस रूम में सीएम पीडब्ल्यूडी की बैठक लेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का ब्रिटेन दौरा
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ब्रिटेन के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। इस दौरान उन्होंने उद्योग जगत की हस्तियों और निवेशकों के साथ कई बैठकों में भी हिस्सा लिया। 

आज है एमएसएमई दिवस
संयुक्त राष्ट्र ने शनिवार को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) दिवस नियत किया है। यह आयोजन एमएसएमई के उन महत्वपूर्ण योगदानों के प्रति जागरूकता बढ़ाता है जो संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने में सहायक हैं। इस वर्ष एमएसएमई दिवस का विषय है  “नवाचार और सतत औद्योगिक विकास के माध्यम से एमएसएमई का सशक्तिकरण।” है।

आईसीसी महिला टी20 में तीन मुकाबले
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में शनिवार को तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर तीन बजे से नीदरलैंड और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में उतर रही दोनों टीमें टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगी। शाम सात बजे आयरलैंड और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे। वहीं, दिन के आखिरी मैच में रात 11 बजे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed