फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm-narendra-modi-seychelles-state-visit-national-day-strategic-indian-ocean-relations-2026

PM Modi: सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, 11 साल बाद दूसरा दौरा; जानें भारत के लिए क्यों खास

Fri, 26 Jun 2026 04:35 AM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 26 Jun 2026 04:35 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 वर्ष बाद सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर जाकर दोनों देशों के रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को नई मजबूती देंगे। यात्रा के दौरान शीर्ष नेतृत्व के बीच द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रीय दिवस समारोह में भारत की सैन्य भागीदारी दोनों देशों के मजबूत रक्षा सहयोग को रेखांकित करती है।

विज्ञापन
pm-narendra-modi-seychelles-state-visit-national-day-strategic-indian-ocean-relations-2026
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 से 29 जून तक सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। वह सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉक्टर पैट्रिक हर्मिनी के विशेष आमंत्रण पर राष्ट्रीय दिवस स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत रक्षा व कूटनीतिक संबंधों के तहत इस समारोह में भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी और नौसेना के दो युद्धपोत भी हिस्सा लेंगे। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक होगी। इसमें द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


11 साल बाद सेशेल्स की दूसरी यात्रा
इसके साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर बातचीत भी होगी। पीएम मोदी सेशेल्स की संसद को संबोधित करेंगे और वहां रह रहे भारतीय समुदाय से मुलाकात और संवाद करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले साल 2015 में सेशेल्स की यात्रा की थी। मौजूदा यात्रा पूरे 11 साल बाद दोबारा होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिए क्यों खास है पीएम मोदी की यह यात्रा?
भारत और सेशेल्स के बीच संबंध सदियों पुराने जुड़ाव पर आधारित हैं। भारत के महासागर विजन के तहत सेशेल्स एक बेहद अहम समुद्री पड़ोसी है। हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और समुद्री डकैती रोकने और सुरक्षित व्यापारिक मार्ग सुनिश्चित करने में सेशेल्स की भौगोलिक स्थिति भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।


भारत लगातार वैश्विक मंचों पर विकासशील और द्वीपीय देशों की आवाज बुलंद करता रहा है। सेशेल्स की यह यात्रा इस प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। भारत ने हमेशा ही सेशेल्स के बुनियादी ढांचे और रक्षा तंत्र को मजबूत करने में मदद की है। प्रधानमंत्री की मौजूदा यात्रा में नौसेना के जहाजों और सैन्य टुकड़ी की भागीदारी इसी गहरे विश्वास को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed