फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   27 February 2026 major events

आज के दिन: केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति मामले पर आ सकता है फैसला, टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड-इंग्लैंड का मैच

Fri, 27 Feb 2026 06:15 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 27 Feb 2026 06:15 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार 27 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
27 February 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 27 फरवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की एकादशी है। राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगी। वही, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से जुड़े मामले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

विज्ञापन

राष्ट्रपति मुर्मू का राजस्थान दौरा

शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से। वे शुक्रवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगी। वे पोखरण में आयोजित ‘एक्स वायुशक्ति’ सैन्य अभ्यास का अवलोकन करेंगी। यह अभ्यास भारतीय वायु सेना की मारक क्षमता और परिचालन कौशल का प्रदर्शन करता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा के पीएम कार्नी का दौरा

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी से भारत के दौरे पर रहेंगे। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। वे शुक्रवार को मुंबई पहुंचेंगे। अगले दो दिनों में, वे कई व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके साथ ही भारत और कनाडा के मुख्य कार्यकारी अधकिारियों, उद्योग और वित्तीय विशेषज्ञों, नवप्रवर्तकों, शिक्षाविदों के साथ-साथ भारत में स्थित कनाडा के पेंशन फंड प्रमुखों के साथ बात करेंगे। 

विज्ञापन

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले पर सुनवाई

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। दोनों पर यौन शोषण का केस दर्ज हुआ है। यह केस स्पेशल कोर्ट पॉक्सो एक्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है। आरोप है कि करीब 20 बच्चों का यौन शोषण किया गया है। लैपटॉप में नाबालिगों से यौन शोषण के वीडियो-फोटो के होने का दावा भी किया गया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

केजरीवाल से जुड़े मामले पर आज कोर्ट का फैसला
राउज एवेन्यू कोर्ट आबकारी नीति से जुड़े मामले पर शुक्रवार को अपना फैसला सुना सकती है। सीबीआई का आरोप है कि साउथ लॉबी ने दिल्ली का आबकारी मामला अपने पक्ष में कराने के लिए 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। इस मामले मेंं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कुल 23 लोग आरोपियों में शामिल हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से जुड़े मामले पर सुनवाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से जुड़े एक मामले पर शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत सुनवाई होगी। दरअसल, अप्रैल 2023 में कर्नाटक में एक चुनावी रैली के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे पर नफरत फैलाने वाला भाषण देने का आरोप लगा था।  

टी20 विश्वकप मैच

टी20 विश्वकप में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से कोलंबो में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड शुक्रवार को टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित करने की कोशिश करेगा। इंग्लैंड पहले ही अपने दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed