फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   26 women missing from pratapgarh shelter home

प्रतापगढ़ के दो आश्रय गृहों से 26 महिलाएं गायब, संख्या में भी मिली गड़बड़ी

Thu, 09 Aug 2018 03:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Thu, 09 Aug 2018 03:59 AM IST
विज्ञापन
26 women missing from pratapgarh shelter home
महिला आश्रम सदन में बने कमरे - फोटो : अमर उजाला

यहां चल रहे दो आश्रय गृहों पर मारे गए छापों में 26 महिलाएं गायब मिली हैं। अष्टभुजानगर और अचलपुर में चल रहे आश्रय गृहों में डीएम ने दिन में छापा मारा था। देर रात तक केवल छह महिलाएं ही इन आश्रय गृहों पर मिलीं। आश्रय संचालिकाओं से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


शहर के अष्टभुजानगर में जागृति स्वाधार महिला आश्रय है। यहां पर बुधवार को दिन में जिलाधिकारी शंभु कुमार ने छापा मारा था। इस दौरान संचालिका ने आश्रय में रहने वाली महिलाओं की संख्या 16 बताई थी। मौके पर केवल एक महिला रजिया ही मिली थी। अन्य महिलाओं के बारे में संचालिका रमा मिश्रा ने बताया था कि वह काम करने के लिए बाहर गई हैं। प्रशासन रात तक महिलाओं का इंतजार करता रहा। रात करीब दस बजे एसडीएम सदर एसपी सिंह दलबल के साथ आश्रय पहुंचे। जहां तीन महिलाएं ही मिलीं।
विज्ञापन


रजिस्टर में महिलाओं की संख्या 16 से बढ़कर 17 पहुंच गई थी। 14 महिलाएं आश्रय से गायब थीं। एसडीएम के सवाल पर संचालिका ने बताया कि आज महिलाएं नहीं लौटी हैं, उनकी तलाश की जा रही है। इसी प्रकार अचलपुर में चल रहे आश्रय गृह में 15 में से सिर्फ तीन महिलाएं रात तक मिलीं। यहां 12 महिलाएं गायब पाईं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालिका है भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष

अष्टभुजानगर स्थित जागृति महिला स्वाधार आश्रय की संचालिका रमा मिश्रा 2013 में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष व सभासद भी रह चुकी हैं। वह तीन साल से भी अधिक समय से महिला आश्रय का संचालन कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed