आज के दिन: कनाडा के पीएम कार्नी का भारत दौरा, टी20 विश्वकप में भारत का मुकाबला जिम्बॉब्वे से
नमस्कार! आज है गुरुवार 26 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 26 फरवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की दशमी है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्राइल दौरे का दूसरा दिन है। वही, टी20 में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला है।
शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से। गुरुवार को वे झारखंड के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट के श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वह जमशेदपुर के मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का भी दौरा करेंगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
उपराष्ट्रपति का जम्मू-कश्मीर दौरा
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन जम्मू–कश्मीर के दौरे पर हैं। उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। वे गुरुवार को श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
पीएम मोदी का इस्राइल दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्राइल दौरे का दूसरा दिन है। वे होलोकॉस्ट पीड़ितों के लिए इस्राइल के आधिकारिक स्मारक, याद वाशेम भी जाएंगे। लगभग 9 साल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा पर इस्राइल गए हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
कनाडा के पीएम कार्नी का दौरा
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी से भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, जिसमें व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और रक्षा में साझेदारियों को बढ़ाने पर चर्चा होगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
अनिल अंबानी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया
ईडी ने अनिल अंबानी को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। उनकी पत्नी टीना अंबानी को भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया गया है। ईडी ने बताया कि दोनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अलग-अलग बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। अनिल अंबानी इससे पहले अगस्त 2025 में ईडी के सामने पेश हुए थे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
राउज एवेन्यू कोर्ट में गुरुवार को रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े मामले पर सुनावाई होगी। दरअसल, राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर बहस करने के लिए ईडी को समय दिया था। यह मामला हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़ा हुआ है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
टी20 विश्वकप में गुरुवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच होगा। यह मैच दोपहर 3 बजे से अहमदाबाद में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज सुपर-8 ग्रुप-1 में 5.35 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका का 3.8 रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, दूसरा मुकाबला शाम 7 बजे से चेन्नई में भारत और जिम्बॉब्वे के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए दोनों टीमों को यह मुकाबला जीतना ही होगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)