{"_id":"633eaeb76536d93c8d535b70","slug":"26-cyber-criminals-arrested-under-cbi-operation-chakra","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: सीबीआई के ऑपरेशन चक्र के तहत 26 साइबर अपराधी गिरफ्तार, जानें कहां से कितनी गिरफ्तारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CBI: सीबीआई के ऑपरेशन चक्र के तहत 26 साइबर अपराधी गिरफ्तार, जानें कहां से कितनी गिरफ्तारी
Thu, 06 Oct 2022 04:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 06 Oct 2022 04:02 PM IST
सार
सीबीआई ने इंटरनेट का उपयोग कर वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल साइबर अपराधियों के खिलाफ 11 मामले दर्ज किए। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने 87 स्थानों पर छापेमारी की, जबकि राज्य पुलिस ने 28 स्थानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
सीबीआई(सांकेतिक)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में सक्रिय साइबर अपराध गिरोहों को खत्म करने के लिए सीबीआई के ऑपरेशन चक्र के तहत अब तक 26 कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह अभियान राज्य पुलिस, इंटरपोल और अन्य देशों की एजेंसियों के समन्वय से शुरू किया गया है। सीबीआई ने बताया कि कर्नाटक पुलिस ने 16, दिल्ली पुलिस ने सात, पंजाब पुलिस ने दो और अंडमान और निकोबार पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर इंटरपोल, एफबीआई, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस और ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के आधार पर देश भर में 115 स्थानों पर अभियान के तहत तलाशी ली।
विज्ञापन
सीबीआई ने इंटरनेट का उपयोग कर वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल साइबर अपराधियों के खिलाफ 11 मामले दर्ज किए। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने 87 स्थानों पर छापेमारी की, जबकि राज्य पुलिस ने 28 स्थानों पर छापेमारी की।
एजेंसी के एक बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन का उद्देश्य भारत में इन अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोहों के बुनियादी ढांचे को खत्म करना और इन अपराधियों को न्याय दिलाना है। अंतरराष्ट्रीय संगठित साइबर अपराध के खिलाफ भारत की लड़ाई ने एक बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है।