{"_id":"5dacb6058ebc3e0148604fac","slug":"25-percent-director-level-officers-of-railway-board-will-be-sent-to-different-zones","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे बोर्ड के 25 फीसदी अधिकारियों का होगा तबादला, मंत्रालय की योजना तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रेलवे बोर्ड के 25 फीसदी अधिकारियों का होगा तबादला, मंत्रालय की योजना तैयार
Mon, 21 Oct 2019 05:32 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 21 Oct 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल मंत्रालय ने रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की संख्या में कमी लाने की योजना तैयार की है। उच्च पदों वाले 25 फीसदी अधिकारियों को रेलवे के विभिन्न जोन में तबादला किया जाएगा। इस छंटनी के बाद बोर्ड में अधिकारियों की संख्या 200 से घटकर 150 रह जाएगी। इस योजना के तहत निदेशक व इससे उच्च पदों वाले अधिकारियों का जोन में तबादला किया जाएगा।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय की योजना है कि विभिन्न जोन की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए रेलवे बोर्ड में तैनात अधिकारियों में कमी की जाए। लंबे समय से माना जा रहा था कि रेलवे बोर्ड में काम करने वालों की तदाद अधिक है।
विज्ञापन
डायरेक्टर श्रेणी वाले अधिकारी व एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अधिकारी एक ही काम करते है। ऐसे में विभिन्न जोन में कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया जाए। रेलवे सूत्रों के अनुसार जल्द ही यह निर्णय ले लिया जाएगा क्योंकि रेलवे के सौ दिनों के एजेंडे में यह योजना शामिल है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड की रिस्ट्रक्चरिंग के लिए बिबेक देब्रॉय कमेटी ने भी सिफारिश की थी। रेलवे के अधिकारियों का भी कहना है कि लंबे समय से यह महसूस किया जाता है कि रेलवे बोर्ड में जरूरत से ज्यादा अधिकारी कार्यरत है।
इससे रेलवे के कार्यक्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इन अधिकारियों को अन्य जोन में तबादला किया जाए तो बेहतर तालमेल के साथ रेल का विकास होगा। रेलवे बोर्ड में निदेशक स्तर के करीब 200 अधिकारी हैं। इनमें से 50 अधिकारियों का तबादला होना है। इस तरह से निदेशक स्तर के 150 अधिकारी ही बोर्ड में काम करेंगे।