{"_id":"5de65ad38ebc3e54be28c2bd","slug":"24-years-old-boy-forcefully-married-and-raped-with-minor-girl-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की को पाने के लिए युवक ने जबरदस्ती किया विवाह, फिर हुआ कुछ ऐसा पहुंच गया जेल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नाबालिग लड़की को पाने के लिए युवक ने जबरदस्ती किया विवाह, फिर हुआ कुछ ऐसा पहुंच गया जेल
Tue, 03 Dec 2019 06:33 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 03 Dec 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद की महिला पशु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के बाद देश में इस वक्त लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। दुष्कर्म के मामलों को लेकर संसद से सड़क तक कोहराम मचा हुआ है। फिर भी देश में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुई है।
विज्ञापन
मंदसौर पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से जबरदस्ती विवाह और बलात्कार करने के आरोप में 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस थाने की उप निरीक्षक पूर्णिमा सिंह ने मंगलवार को बताया कि नाबालिग लड़की और उसके परिजनों की शिकायत पर सोनू कुमावत को भादवि की धारा 376 और अन्य सम्बद्ध धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने पीड़िता द्वारा की शिकायत के हवाले से बताया कि रविवार को लड़की का परिचित युवक उसे जबरस्ती घूमाने के बहाने एक होटल में ले गया। वहां पर उसे माला पहनाकर और मांग में सिंदूर भर कर जबरदस्ती शादी करने के बाद उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
होटल में युवक ने लड़की के फोटो खींच कर उसे धमकाया कि इस बारे में किसी को कुछ कहा तो फोटो वायरल कर देगा। इस डर से लड़की ने घर लौटने के बाद एक दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में दूसरे दिन उनसे आपबीती अपने परिजन को बताई। उसके बाद सोमवार को परिजनों ने सोनू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।