{"_id":"5cd35402bdec2207626c3b1e","slug":"24-universities-will-be-able-to-study-in-open-distance-learning-mode","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन-डिस्टेंस लर्निंग मोड से पढ़ाई करा सकेंगे 24 विश्वविद्यालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओपन-डिस्टेंस लर्निंग मोड से पढ़ाई करा सकेंगे 24 विश्वविद्यालय
Thu, 09 May 2019 03:41 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 09 May 2019 03:41 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र, जम्मू, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, जेएसएस अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च मसूरी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरन ट्रेड दिल्ली समेत 24 विवि अब ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से पढ़ाई करवा सकते हैं। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से पढ़ाई करवाने के लिए इन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से अनुमति नहीं लेनी होगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बुधवार को हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन (एचईआई) की कैटिगरी-एक वाले संस्थानों की सूची जारी कर दी है। इन संस्थानों को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड की पढ़ाई करवाने की स्वायत्तता मिल गई है।
विज्ञापन
यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को इस संबंध में सूची भेज दी गई है। यूजीसी की सूचना के मुताबिक, अब यह ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम की पढ़ाई व कोर्स स्वयं कर सकते हैं। इन्हें बार-बार यूजीसी के चक्कर नहीं लगाने होगे। संस्थानों को स्वायत्तता तो मिली है, लेकिन यदि ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड रेगुलेशन-2018 के नियमों का उल्लंघन करते हैं तो स्वायत्तता खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
जनवरी और जुलाई में चलेगा अकादमिक सत्र
यूजीसी के मुताबिक, देशभर के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से पढ़ाई करवाने वाले विश्वविद्यालय व संस्थान वर्ष में दो बार दाखिले कर सकते हैं, यानी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड के तहत संस्थान इग्नू की तर्ज पर जनवरी और जुलाई में अकादमिक सत्र के तहत दाखिले करेंगे।