{"_id":"61b3759ed97a9d68a24331f2","slug":"24-tribal-men-face-social-boycott-in-kerala-for-consuming-beef-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: गोमांस खाने पर आदिवासियों ने 24 युवकों को समाज से किया बाहर, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: गोमांस खाने पर आदिवासियों ने 24 युवकों को समाज से किया बाहर, जानिए क्या है मामला
Fri, 10 Dec 2021 09:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इडुक्की
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 10 Dec 2021 09:13 PM IST
सार
केरल के अनुसूचित जाति व जनजाति मंत्री के राधाकृष्णन ने कहा कि मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सामाजिक बहिष्कार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के इडुक्की जिले में कथित तौर पर गोमांस खाने की वजह से आदिवासी समुदाय की परिषद उरूकुट्टम ने 24 युवकों के सामाजिक बहिष्कार का आदेश दिया है। इस समुदाय की प्रथा में गोमांस खाना निषिद्ध है। पुलिस के मुताबिक यह घटना मारायूर जंगल क्षेत्र का है। पहाड़ी जिले के आदिवासियों से मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस को हालांकि औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई है। समाज से बाहर किए गए युवकों से पुलिस का फिलहाल संपर्क नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार, उन्हें घने जंगलों में भेज दिया गया है। उनसे उनके परिजनों के भी मिलने की इजाजत नहीं है। उनकी प्रथा के अनुसार यदि उनके परिजन उनसे मिलने की कोशिश करते हैं तो उन्हें भी समाज से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
केरल के अनुसूचित जाति व जनजाति मंत्री के राधाकृष्णन ने कहा कि मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।