फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   24 suspected deaths have no relation with Vyapam scam says CBI report

24 संदिग्ध मौतों का व्यापम से रिश्ता नहीं: सीबीआई

Mon, 16 Oct 2017 01:19 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
24 suspected deaths have no relation with Vyapam scam says CBI report

 सीबीआई ने अपनी जांच में पाया कि व्यापम घोटाले से जुड़ी मौतों पर विवाद तब पैदा हुआ जब मध्य प्रदेश पुलिस ने दाखिले और भर्ती घोटाले से जुड़े मामलों में अपनी प्राथमिकी में मृत व्यक्तियों के नाम बतौर आरोपी शामिल किए।

विज्ञापन


 मध्य प्रदेश में दाखिले और भर्ती घोटाले में शामिल संदिग्धों को बचाने की कथित साजिश की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। जांच एजेंसी को 24 लोगों की मौत की जांच करने के लिए कहा गया था। जांच में पाया गया कि 24 मौतों में से 16 व्यक्तियों की मौत व्यापक घोटाले में राज्य पुलिस द्वारा आरोपी बनाए जाने से काफी पहले ही हो चुकी थी। 
विज्ञापन


पढ़ें- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने व्यापम घोटाले से जुड़ी CBI की 9 विशेष अदालतों को किया बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने मौतों के पीछे किसी तरह की साजिश से इनकार किया है। सीबीआई ने कहा कि बाकी लोगों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। सूत्रों का कहना है कि राम शंकर (बदला हुआ नाम) की मौत 18 जून 2007 को डूबने के कारण हुई थी लेकिन मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) में कथित अनियमितताओं से जुड़ी प्राथमिकी में सात साल बाद बतौर आरोपी उसका नाम जोड़ा गया। 

शंकर की मौत की जांच में पाया गया कि उसकी मौत 18 जून 2007 को हुई थी जबकि 18 जून 2014 को दर्ज प्राथमिकी में राज्य पुलिस ने उसका नाम कथित बहरूपिये के तौर पर दर्ज किया, जिसने रुपयों के बदले उम्मीदवारों के परीक्षा पत्र हल किए। जांच में कहा गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने से मौत की बात कही गई है। दो प्रत्यक्षदर्शियों ने इस बात की पुष्टि की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed