फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   24 students fall sick after consuming Mid Day Meal in Badaun

बदायूं में मिड डे मील का दूध पीकर 40 बच्चे पड़े बीमार 

Thu, 11 Aug 2016 05:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,बदायूं
ब्यूरो/ अमर उजाला,बदायूं Updated Thu, 11 Aug 2016 05:20 AM IST
विज्ञापन
24 students fall sick after consuming Mid Day Meal in Badaun
मिड डे मील - फोटो : ANI

बदायूं के बिल्सी में स्वरूपपुर के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के करीब 40 बच्चों की एमडीएम (मध्याह्न भोजन) खाने के बाद दिया गया दूध पीने से हालत बिगड़ गई। 24 बच्चों को बिसौली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार के बाद स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन


इस बीच अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया। डीएम ने इस मामले की जांच एसडीएम बिल्सी को सौंपी है। देर शाम बीएसए ने दोनों स्कूलों के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया। दोनों स्कूल एक ही कैंपस में हैं। बुधवार को प्राइमरी सेक्शन में 96 और जूनियर हाईस्कूल के 42 बच्चे मौजूद थे। दोनों स्कूल के 138 बच्चों को सुबह करीब दस बजे आलू-बड़ी की सब्जी के साथ ही चावल दिए गए। उसके कुछ देर बाद दूध बांटा गया।
विज्ञापन


बताया गया है कि गांव की ही एक डेयरी से दूध लाने के बाद उसे प्रधान विपिन कुमार के यहां गर्म किया गया था। जबकि खाना स्कूल में ही तैयार किया गया था। दूध पीने के कुछ देर बाद ही बच्चों को उल्टियां हुईं, जबकि कुछ बच्चों के पेट में दर्द। हालत यह हो गई कि बच्चे क्लास में ही फर्श पर लेटने लगे। यह देख दोनों स्कूलों के स्टाफ में अफरातफरी मच गई। कई बच्चों की हालत गंभीर देख शिक्षकों ने 102 और 108 नंबर पर सूचना दी। कुछ देर बाद 108 नंबर की एंबुलेंस स्कूल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए पीसी यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गंभीर दिख रहे सभी बच्चों को बिसौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। जो थोड़े ठीक दिखे उन्हें परिवारीजन घर ले गए। गंभीर रूप से बीमार हुईं सोनम, सुमित्रा, नरेश, कुलदीप, सीमा, शीतल, संतोष, देशपाल, विकास, राजकुमारी, शिवकुमार, योगेश, रिंकी, अजय, संतोष, सीमा, रिजवान, संध्या, दीक्षा, अमित, धर्मेंद्र, कमल सिंह, शिवानी, सनोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीएम आरडी राम भी अस्पताल पहुंच गए।


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने स्कूल में मौजूद मिले भोजन और दूध के नमूने लिये। शाम को जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे और बीमार बच्चों से बात करके उनका हाल जाना। सभी डॉक्टरों को इलाज में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed