{"_id":"5973a98f4f1c1b8a3e8b4609","slug":"24-kawariyas-6-itbp-injured-in-stone-pelting-during-kanwar-yatra-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: कावड़ यात्रा के दौरान पत्थरबाजी, 24 कांवड़ियों समेत ITBP के 6 जवान घायल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बरेली: कावड़ यात्रा के दौरान पत्थरबाजी, 24 कांवड़ियों समेत ITBP के 6 जवान घायल
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
ITBP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली में कावड़ यात्रा के दौरान भीड़ के पत्थरबाजी करने से 24 कांवड़िये और 6 आईटीबीपी के जवान कुछ पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए हैं। घटना पर एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। इस घटना के चलते एक पुलिस ऑफिसर को भी सस्पेंड कर दिया गया है और शांति बनाये रखने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अभी तक घटना का कारण साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
बता दें कि 21 जुलाई को ही भगवान शिव को जल चढ़ा दिया गया है। लेकिन कांवड़ियों के अपनी कावड़ यात्रा पूरी करने का सिलसिला अभी भी जारी है। खबर है कि इससे पहले जलेसर-आगरा मार्ग पर टेढ़ी बगिया चौराहे के पास रास्ते से कार हटाने को लेकर युवकों और कांवड़ियों में विवाद हो गया था। युवकों ने कांवड़ियों पर हमला बोल दिया। इसमें दो कांवड़िये घायल हो गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में कांवड़िये वहां पहुंच गए।
विज्ञापन