फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   23,365 new COVID19 cases and 474 deaths reported in Maharashtra today, Total cases in the state cross to 11 lakh

CORONA: महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार, बीते 24 घंटे में 474 की मौत

Wed, 16 Sep 2020 09:08 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 16 Sep 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
23,365 new COVID19 cases and 474 deaths reported in Maharashtra today, Total cases in the state cross to 11 lakh
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख 21 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं, बुधवार को 23,365 नए मरीज सामने आए और बीते 24 घंटे में 474 की मौत हो गई। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,97,125 हो गई है।

विज्ञापन


संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,21,221 है गई। जबकि एक दिन में 17,559 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में अब तक कुल 7,92,832 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और कुल 30,883 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


राज्य में रिकवरी दर 70.71 और मृत्युदर 2.75 फीसदी
राज्य में रिकवरी दर 70.71 फीसदी और मृत्युदर 2.75 फीसदी है। प्रदेश में अब तक कुल 55,06,276 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है, जिसमें संक्रमित होने वालों का औसत 20.36 फीसदी है। फिलहाल, सूबे में 17,53,347 लोग होम क्वरंटीन और 36,462 लोग संस्थागत क्वरंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में 50 की मौत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार को 2378 कोरोना संक्रमित सामने आए और 50 मरीजों की मौत हो गई। मुंबई में अब तक 1,75,974 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 1,35,563 लोग स्वस्थ हुए हैं और कुल 8180 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि 31,766 कोरोना संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed