फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   22 years old lad caught while trying to steal passenger jet aircraft

फ्लोरिडा में पकड़ा गया पैसेंजर जेट चुराने की कोशिश करता युवक, नहीं कर सका स्टार्ट

Fri, 21 Sep 2018 05:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Sep 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
22 years old lad caught while trying to steal passenger jet aircraft

अमेरिका में पैसेंजर जेट विमान चुराने की कोशश करते हुए एक 22 साल के युवक को हिरासत में ले लिया गया। फ्लोरिडा के ऑरलेंडो एयरपोर्ट की दीवार फांदकर युवक विमान में घुसा था। वह फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का छात्र था। उसके पास कमर्शियल पायलट का लाइसेंस भी है, लेकिन एयरक्राफ्ट एयरबस 321 चलाने के लिए वह योग्य नहीं था। इसलिए वह विमान स्टार्ट ही नहीं कर सका।

विज्ञापन


ऑर्लेंडो मेलबर्न इंटरनेशनल एयरपोर्ट की प्रवक्ता लोरी बुकर ने बताया कि पकड़े गए युवक का नाम निशेल सेंकट है। उन्होंने बताया कि दो टेक्नीशियन और दो सिक्योरिटी गार्ड ने उसे तब पकड़ लिया जब वह विमान को चलाने की कोशिश कर रहा था। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि जिस वक्त निशेल ने विमान चुराने की कोशिश की, उस समय विमान मेंटीनेंस कार्य के लिए खड़ा था। 
विज्ञापन


घटना के आतंकी संबंध होने की बात पर मेलबर्न पुलिस के चीफ डेविड गिलिस्पी ने बताया कि इस घटना में कोई आंतकी तार जुड़े नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, युवक का विमान चुराने के पीछे मकसद क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं ह सका है। पुलिस ने निशेल के घर और गाड़ी की तलाशी भी ली, लेकिन पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। डेविड के मुताबिक उसने शराब का सेवन भी नहीं किया था। पुलिस के मुताबिक निशेल की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है। उसके पास कनाडा और त्रिनिदाद एवं टोबैगो की दोहरी नागरिकता है। निशेल की फेसबुक प्रोफाइल से यह पता चलता है कि उसे विमानों से खास लगाव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस निशेल से पूछताछ कर रही है और मामले में और अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed