{"_id":"6386397f03bfc36e6160b981","slug":"22-year-old-woman-raped-by-bike-taxi-driver-and-his-friend-in-bengaluru","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru Gang Rape: अस्मत से चुकानी पड़ी रैपिडो की सवारी की कीमत, ड्राइवर ने दोस्त संग बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru Gang Rape: अस्मत से चुकानी पड़ी रैपिडो की सवारी की कीमत, ड्राइवर ने दोस्त संग बनाया हवस का शिकार
Tue, 29 Nov 2022 10:25 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 29 Nov 2022 10:25 PM IST
सार
बेंगलुरु में रहने वाली केरल की एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गैंगरेप
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
देश की आईटी सिटी कहे जाने वाले बेंगलुरू में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 22 साल की लड़की के साथ एप बेस्ड बाइक सर्विस 'रैपिडो' के ड्राइवर ने अपने दोस्त के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय पीड़िता केरल की रहने वाली है। पुलिस ने यह भी बताया है कि मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना के बाद बेंगलुरू में महिलाओं की सुरक्षा और एप बेस्ड बाइक सर्विस की सेवा लेने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से केरल की निवासी पीड़िता ने शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात में अपने दोस्त के घर से दूसरे दोस्त के घर जाने के लिए रैपिडो की राइड बुक की थी। इसके बाद, जब बाईक राइडर आया तो उसने तय जगह पर ना ले जाकर लड़की को इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास नीलाद्रि नगर में ले जाकर अपने एक दोस्त के साथ सामुहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।
पुलिस कमिश्नर प्रताप रेड्डी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जानकारी मिली है कि जब रैपिडो राइडर लड़की को लेने आया तो वह पूरी तरह से होश में नहीं थी। आरोपी ने इसी का फायदा उठाया। वहीं, इस मामले में एक महिला की भूमिका भी सामने आई है। उसने भी इस वारदात में आरोपियों की मदद की। जब पीड़िता को दिन में शरीर के अंगों में दर्द महसूस हुआ तो वह अस्पताल पहुंची जहां उसे बलात्कार के बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची और मामला दर्ज कराया।
पुलिस कमिश्नर प्रताप रेड्डी ने आगे बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही फोरेंसिक लैब विशेषज्ञों की मदद से मौके से सबूत भी एकत्र किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी के खिलाफ पूर्व में आपराधिक मामला दर्ज था।