{"_id":"5fdc92918ebc3e3e7230345d","slug":"22-people-injured-as-bus-overturns-in-kandhamal-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशाः कंधमाल में चालक की गलती से पलटी बस, 22 लोग घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशाः कंधमाल में चालक की गलती से पलटी बस, 22 लोग घायल
Fri, 18 Dec 2020 04:59 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, फुलबनी
पीटीआई, फुलबनी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 18 Dec 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ओडिशा के कंधमाल जिले में एक पहाड़ी सड़क पर यात्री बस पलटने से कम से कम 22 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खजूरीपाड़ा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गडियापाड़ा घाट में एक मोड़ पर बस चालक ठीक से बस नहीं मोड़ सका जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। बस फुलबनी से कटक जा रही थी और इसमें 35 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
इस घटना में कम से कम 22 यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने यात्रियों को बचाया और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया। अधिकारियों ने बताया कि इलाज के बाद कई को अस्पताल से छुट्टी मिल गई लेकिन गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को बाद में बेरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि निजी बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन