फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   22 February 2026 major events

आज के दिन: आज से दिल्ली से मेरठ का मेट्रो से सफर 55 मिनट में होगा पूरा, टी20विश्वकप में भारत का पहला मुकाबला

Sun, 22 Feb 2026 05:52 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sun, 22 Feb 2026 05:52 AM IST
सार

नमस्कार! आज है रविवार 22 फरवरी। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
22 February 2026 major events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 22 फरवरी 2026 को शुक्ल पक्ष की पंचमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ के दौरे पर रहेंगे। वहीं, टी20 विश्वकप के सुपर-8 में दो मुकाबले खेले जाएंगे। भारत भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के साथ सुपर-8 चरण के अभियान का आगाज करेगा। 

विज्ञापन

पीएम मोदी का मेरठ दौरा

शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी से। वे रविवार को मेरठ दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से मेरठ की 82 किलोमीटर की दूरी को मात्र 55 मिनट में पूरा करने में सक्षम 160 किलोमीटर प्रति घंटा की डिजाइन स्पीड वाली नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। सराय काले खां से मोदीपुरम तक फैला यह आधुनिक रैपिड ट्रांजिट कॉरिडोर एनसीआर और पश्चिमी यूपी के समग्र आर्थिक, सामाजिक और शहरी विकास को भी नई गति देगा। वे लगभग 12,930 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इन आयोजनों के अलावा पीएम का मेरठ में एक रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन
विज्ञापन

मन की बात 
22 फरवरी को महीने का आखिरी रविवार है। हर महीने के आखिरी रविवार की तरह इस बार भी पीएम मोदी मन की बात करेंगे। यह मन की बात कार्यक्रम की 131वीं कड़ी होगी। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरु होगा। 

विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ आज से दो देशों के दौरे पर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार से सिंगापुर और जापान के दौरे पर रहेंगे। वे रविवार को लखनऊ से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे 23-24 फरवरी को सिंगापुर में विभिन्न बैठकों, कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं 25-26 को मुख्यमंत्री जापान में रहेंगे। 

टी20 विश्वकप में भारत का पहला सुपर-8 मुकाबला
टी20 विश्वकप में रविवार को सुपर-8 के दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3 बजे से श्रीलंका के पल्लेकेले में होगा। वहीं, दूसरा मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:00 बजे से अहमदाबाद में खेला जाएगा। 

महिला एशिया कप में भारत और बांग्लादेश के बीच 
एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में रविवार को भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच बैंगकॉक में खेला जाएगा। (संबंधित खबर यहां देखे) 

ब्राजील के राष्ट्रपति सिल्वा का अखिरी दिन 
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के भारत दौरे का रविवार को आखिरी दिन है। इस दौरे में उन्होंने नई दिल्ली में हो रहे दूसरे एआई इंपैक्ट समिट में हिस्सा लिया। इसके साथ ही उनके इस दौरे के दौरान कई अहम समझौतों पर भी सहमति बनी। 2025 में भारत और ब्राजील के बीच व्यापार 15 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा रहा है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

भूपेन बोरा आज भाजपा में होंगे शामिल
असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा रविवार को भाजपा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को उनसे मुलाकात की।  मुख्यमंत्री सरमा गुवाहाटी के घोरामारा इलाके में स्थित बोरा के घर पहुंचे। इस दौरान बोरा की पत्नी और बेटे ने उनका ‘आरती’ से स्वागत किया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई थीजब बोरा ने एक दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस विधायकों की बैठक  
छत्तीसगढ़ में रविवार को भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने विधायकों की बैठक करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र  23 फरवरी को शुरू होगा। वहीं, 24 फरवरी को वित्त मंत्री वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। यह सत्र 20 मार्च तक चलेगा। बजट सत्र से पहले दोनों दल बैठक करके रणनीतिक चर्चा करेंगे।

बिहार विकास सम्मेलन
बिहार विकास सम्मेलन का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडिम में रविवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम बिहार की उन्नति के उपायों और मंथन के लिए किया जा रहा है। 

भारत-नेपाल व्यापार मेले का आखिरी दिन 
इंडो-नेपाल ट्रेड फेस्टिवल का रविवार को अखिरी दिन है। इसमें  हथकरघा उत्पाद, हिमालयी औषधियां और सांस्कृतिक संबंध मजबूत करने पर जोर दिया गया। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

उप्र में एसआईआर की प्रक्रिया के तहत विशेष अभियान
उत्तर प्रदेश में चल रही एसआईआर की प्रक्रिया के तहत रविवार को मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान का अयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में दावों और आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी।

दिल्ली मैराथन के लिए मेट्रो ट्रेन की स्पेशल टाइमिंग 
रविवार को दिल्ली मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसे देखते हुए मेट्रो ट्रेन की सुविधाएं सुबह  3:30 बजे से शुरू होंगी, ताकि दिल्ली मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावकों को सुविधा मिल सके। येलो, ब्लू और वॉयलेट लाइनें टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 3:30 बजे से 6 बजे तक हर 30 मिनट में ट्रेन मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed