फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex-Assam Congress president Bhupen Borah to join BJP on Feb 22: CM Himanta Biswa Sarma

असम की सियासत में यू-टर्न का दौर जारी: हिमंत सरमा का दावा- 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा

Tue, 17 Feb 2026 08:32 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवहाटी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवहाटी। Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 17 Feb 2026 08:32 PM IST
सार

असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की सियासत में यू-र्टन का दौर जारी है। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा मानए जाने के बाद भी पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Ex-Assam Congress president Bhupen Borah to join BJP on Feb 22: CM Himanta Biswa Sarma
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और भूपेन बोरा। - फोटो : एएनआई

विस्तार

असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को उनसे मुलाकात के बाद दी।मुख्यमंत्री सरमा गुवाहाटी के घोरामारा इलाके में स्थित बोरा के घर पहुंचे। इस दौरान बोरा की पत्नी और बेटे ने उनका ‘आरती’ से स्वागत किया। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब बोरा ने एक दिन पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

विज्ञापन

मुलाकात के बाद सरमा ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया भूपेन बोरा से बातचीत कर पार्टी में शामिल होने की औपचारिकताएं पूरी करेंगे। सीएम सरमा ने दावा किया कि भूपेन बोरा के भाजपा में आने से यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस अब हिंदुओं के लिए सही मंच नहीं रही है। उन्होंने कहा कि बोरा ने कांग्रेस में 32 साल तक संघर्ष किया, लेकिन उन्हें वह मौका नहीं मिला जिसकी उन्हें उम्मीद थी। भाजपा में उन्हें अपनी बात रखने और काम करने का बेहतर मंच मिलेगा।

विज्ञापन

कांग्रेस पर कसा तंज
सरमा ने यह भी कहा कि कांग्रेस को उन कारणों पर विचार करना चाहिए था, जिनकी वजह से बोरा ने पार्टी छोड़ी। हालांकि, बोरा के इस्तीफे को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अभी स्वीकार नहीं किया है। पार्टी उन्हें मनाने की कोशिश कर रही है। इस बीच बोरा ने अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए समय मांगा है। इस घटनाक्रम के बाद असम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Kerala High Court: केरल हाईकोर्ट ने नव केरल सर्वे पर लगाई रोक, सरकार और पार्टी को लगाई फटकार

बोरा के साथ कई कांग्रेसी नेता भाजपा में होंगे शामिल- सीएम सरमा

इतना ही नहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता भूपेन बोरा 22 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। सीएम सरमा ने बताया कि इस संबंध में औपचारिक तैयारियां की जा रही हैं और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया इसकी प्रक्रिया तय करेंगे। उन्होंने कहा कि भूपेन बोरा के साथ कांग्रेस के कई अन्य नेता भी गुवाहाटी और नॉर्थ लखीमपुर में बीजेपी का दामन थामेंगे।


प्रियंका गांधी के असम दौर पर सरमा का तंज
गुवाहाटी में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के दौरे के असर को लेकर पूछे गए सवाल पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि क्यों? क्या वह यहां वोट देने आ रही हैं?सीएम सरमा ने आगे कहा कि असम के संदर्भ में वे खुद, भूपेन बोरा और दिलीप सैकिया बड़े नेता हैं। उनका इशारा था कि राज्य की राजनीति में स्थानीय नेताओं का ज्यादा प्रभाव है। 

ये भी पढ़ें:- ओम बिरला ने बांग्लादेश के नए PM तारिक रहमान से की मुलाकात: पीएम मोदी का पत्र सौंपा, भारत आने का दिया निमंत्रण

सीएम बोले- नितिन नवीन ने दी मंजूरी
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पहले ही भूपेन बोरा के पार्टी में शामिल होने को मंजूरी दे दी है और उनका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होना भूपेन बोरा के लिए घर वापसी जैसा होगा, क्योंकि यह ऐसी पार्टी है जहां साधारण पृष्ठभूमि से आए लोगों को सम्मान मिलता है। सीएम सरमा ने यह भी कहा कि भूपेन बोरा के भाजपा में आने से यह स्पष्ट संदेश जाएगा कि कांग्रेस अब मुख्यधारा के असमिया लोगों की पार्टी नहीं रही है।




खबर अपडेट हो रही है.....

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed