{"_id":"622f260e943fda2aff067e46","slug":"21-year-old-boy-stabbed-a-10th-class-girl-in-school-in-vadgaon-sheri-area-of-pune-maharashtra-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे: 21 वर्षीय युवक ने 10वीं की छात्रा को स्कूल में मारा चाकू, खुद भी खा लिया जहर, दोनों अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुणे: 21 वर्षीय युवक ने 10वीं की छात्रा को स्कूल में मारा चाकू, खुद भी खा लिया जहर, दोनों अस्पताल में भर्ती
Mon, 14 Mar 2022 04:57 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 14 Mar 2022 04:57 PM IST
सार
पुणे के एक स्कूल में सोमवार को एक 21 वर्षीय युवक ने एक छात्रा को चाकू मार दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे के वडगांव शेरी इलाके के एक स्कूल में सोमवार को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 21 वर्षीय युवक ने स्कूल परिसर में 10वीं कक्षा की एक लड़की पर चाकू से हमला कर दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने भी जहर खा लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त रोहिदास पवार ने बताया कि युवक ने इनामदार स्कूल के अंदर सुबह लगभह 10.45 बजे छात्रा को चाकू मारा। इसके बाद वह यहां से भाग कर अपने घर पहुंचा और वहां उसने जहर खा लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों व अन्य ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन