फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   21 innocent people including 20 day old girl in Indore won battle with Corona

इंदौर में 20 दिन की बच्ची समेत 21 मासूमों ने जीती कोरोना से जंग, 20 अन्य की उम्र दो वर्ष से कम

Tue, 12 May 2020 05:39 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 12 May 2020 05:39 AM IST
विज्ञापन
21 innocent people including 20 day old girl in Indore won battle with Corona
कोरोना में बच्ची (प्रतिकात्मक) - फोटो : PTI

मध्य प्रदेश में कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित इंदौर से एक उम्मीद भरी खबर है। यहां एक 20 दिन की बच्ची समेत 21 दुधमुंहे बच्चों ने कोरोना से जंग जीत ली है। यह बच्ची प्रदेश की सबसे कम उम्र की मरीज थी। माताओं के प्यार और दुलार के दम पर ये बच्चे कोरोना को मात दे सके।

विज्ञापन


एक निजी अस्पताल में बच्चों की डॉक्टर रश्मि शाद ने बताया कि 20 दिन की एक बच्ची, दो और 18 महीने के दो लड़कों को बीते 15 दिनों में ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई है। बच्चों की पिछली दो रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 20 दिन की पॉजिटिव बच्ची को 1 मई को भर्ती कराया गया था। उसे एक रिश्तेदार से संक्रमण हुआ था। हैरत की बात है कि बच्ची की मां दिन रात अपनी लाडली के साथ रही और संक्रमण की चपेट में नहीं आई। एक अन्य निजी अस्पताल से 18 अन्य बच्चों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई। इन 18 बच्चों में छह की उम्र छह महीने से कम है। सीएमओ प्रवीण जैदा ने कहा, इन बच्चों और माताओं को 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। 
विज्ञापन


इंदौर में 81 नए मामले, कुल संक्रमित 2016
सोमवार को इंदौर में 81 नए कोरोना पॉजिटिव मामले समाने आए। इसी के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2016 हो गई। वहीं एक कोरोना मरीज की मौत भी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed