फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   206 CRPF soldiers committed suicide from 2020 to 2023 Nityanand Rai told in Lok Sabha updates news in hindi

Lok Sabha: साल 2020 से 2023 तक 206 सीआरपीएफ जवानों ने की आत्महत्या; नित्यानंद राय ने दिया जवाब

Tue, 19 Dec 2023 03:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 19 Dec 2023 03:44 PM IST
सार

वहीं, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि वहीं बल के कर्मियों द्वारा आपस में लड़ाई की घटनाओं के बारे में बात करें तो बीते दो सालों में सीआरपीएफ में आपसी लड़ाई की कोई घटना नहीं हुई है।

विज्ञापन
206 CRPF soldiers committed suicide from 2020 to 2023 Nityanand Rai told in Lok Sabha updates news in hindi
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संसद की सुरक्षा में चूक के मसले पर संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामा जारी है। विपक्ष को हंगामे के बीच मंगलवार को एक बार फिर लोकसभा से 49 सांसदों का निलंबन किया गया। इस हंगामे के बीच, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने सीआरपीएफ जवानों द्वारा आत्महत्या और आपसी लड़ाई के मामलों में होनें वाली मौतों का आंकड़ा पेश किया। एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए राय ने बताया कि पिछले तीन सालों के दौरान सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा आत्महत्या के मामलों की प्रवृत्ति नहीं बढ़ी है। उन्होंने बताया कि साल 2020 से 2023 तक, 206 सीआरपीएफ कर्मियों ने आत्महत्या की। 

विज्ञापन


वहीं, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि वहीं बल के कर्मियों द्वारा आपस में लड़ाई की घटनाओं के बारे में बात करें तो बीते दो सालों में सीआरपीएफ में आपसी लड़ाई की कोई घटना नहीं हुई है। साल 2018 से 2023 तक सीआरपीएफ में ऐसी घटनाओं की संख्या 14 है। वहीं, इसी अवधि के दौरान ऐसे मामलों में मौतों की संख्या 17 है
विज्ञापन


 आगे एक अन्य सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विदेशी मूल के अपराधियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डेटाबेस (एनडीओएफओ) में नवंबर 2023 तक 95 हजार से अधिक विदेशी अपराधियों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 2,900 से अधिक दवाएं घटिया, 422 नकली पाई गईं- सरकार
वहीं, एक अन्य सवाल के जवाब में मंगलवार को स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने बताया कि अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच टेस्ट किए गए 89,729 दवा नमूनों में से 2,921 दवाएं मानक गुणवत्ता वाली नहीं पाई गईं। इस दौरान 422 दवाओं की पहचान नकली के रूप में की गई। 


स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने यह भी कहा कि नकली/मिलावटी दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण के लिए 642 मुकदमे चलाए गए। वहीं, इस अवधि में विभिन्न राज्यों में 262 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें राजस्थान का डेटा शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed