{"_id":"5b98cefd867a55012c35036d","slug":"2019-loksabha-election-congress-will-do-direct-dialogue-with-online-people-collecting-data","type":"story","status":"publish","title_hn":" 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जनता से सीधे करेगी ऑनलाइन संवाद, जुटा रही है ब्यौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2019 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जनता से सीधे करेगी ऑनलाइन संवाद, जुटा रही है ब्यौरा
भाषा
Updated Wed, 12 Sep 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 में लोकसभा चुनाव के लिए जोरशोर से तैयारियों में लगी कांग्रेस अब जनता से सीधे ऑनलाइन संवाद करने जा रही है और इसके लिए उसने लोगों से फॉर्म भरवा कर ब्यौरा एकत्र करने मुहिम शुरू की है।
दरअसल, पार्टी ने ‘कांग्रेस से जुड़ें’ नाम से ऑनलाइन फॉर्म जारी किया है जिसमें लोगों से उनके नाम, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, राज्य, पसंदीदा भाषा और ईमेल आईडी की जानकारी मांगी गई है।
कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के एक सदस्य ने ‘भाषा’ को बताया, ‘जो लोग भी यह फार्म भरेंगे उनका ब्यौरा पार्टी के पास आएगा। इसके बाद हम लोगों से सीधे जुड़ सकेंगे और उन तक पार्टी के नए कदमों, मुद्दों और सरकार की कारगुजारियों को उन्हें सीधे अवगत करा सकेंगे।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘लोकसभा चुनाव तक यह मुहिम चलती रहेगी। हमारी कोशिश है कि हमसे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग जुड़ें।’
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पार्टी की इस ऑनलाइन मुहिम के समर्थन में ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस आप लोगों से अपना संवाद बेहतर रही है। कृपया दो मिनट का समय निकालकर इस फॉर्म को भरें और हमें आपको बेहतर ढंग से जानने में मदद करें।’
(इनपुट:भाषा)