फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2019 loksabha election congress will do direct dialogue with online people,collecting data

 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जनता से सीधे करेगी ऑनलाइन संवाद, जुटा रही है ब्यौरा

Wed, 12 Sep 2018 02:01 PM IST
भाषा
भाषा Updated Wed, 12 Sep 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
2019 loksabha election congress will do direct dialogue with online people,collecting data
सोशल मीडिया पर कांग्रेस
2019 में लोकसभा चुनाव के लिए जोरशोर से तैयारियों में लगी कांग्रेस अब जनता से सीधे ऑनलाइन संवाद करने जा रही है और इसके लिए उसने लोगों से फॉर्म भरवा कर ब्यौरा एकत्र करने मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन


दरअसल, पार्टी ने ‘कांग्रेस से जुड़ें’ नाम से ऑनलाइन फॉर्म जारी किया है जिसमें लोगों से उनके नाम, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, राज्य, पसंदीदा भाषा और ईमेल आईडी की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के एक सदस्य ने ‘भाषा’ को बताया, ‘जो लोग भी यह फार्म भरेंगे उनका ब्यौरा पार्टी के पास आएगा। इसके बाद हम लोगों से सीधे जुड़ सकेंगे और उन तक पार्टी के नए कदमों, मुद्दों और सरकार की कारगुजारियों को उन्हें सीधे अवगत करा सकेंगे।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘लोकसभा चुनाव तक यह मुहिम चलती रहेगी। हमारी कोशिश है कि हमसे ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग जुड़ें।’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने पार्टी की इस ऑनलाइन मुहिम के समर्थन में ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस आप लोगों से अपना संवाद बेहतर रही है। कृपया दो मिनट का समय निकालकर इस फॉर्म को भरें और हमें आपको बेहतर ढंग से जानने में मदद करें।’ 
(इनपुट:भाषा)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed