फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2018 is a sixth warmest year since 1901, country had lost over 1400 lives 

117 साल के सबसे गर्म समय में शामिल हुआ 2018, मौसमी बीमारियों से 1400 की मौत

Thu, 17 Jan 2019 09:32 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 17 Jan 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
2018 is a sixth warmest year since 1901, country had lost over 1400 lives 
summer - फोटो : amar ujala

साल 2018 रिकॉर्ड स्तर भारत का छठा सबसे गर्म साल रहा है। भारत में 1901 से ही मौसम की घटनाओं के देशव्यापी रिकॉर्ड रखने की शुरुआत की गई थी। इस बात की जानकारी भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को दी। बीते साल मौसमी बीमारियों के कारण करीब 1400 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 2018 में भारत का औसत तापमान सामान्य से ऊपर रहा। वहीं इस साल वार्षिक औसत सतह हवा का तापमान 0.41 डिग्री सेल्सियस था। ये भी औसत से ऊपर रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान जनवरी-फरवरी के महीने में तापमान 0.59 डिग्री सेल्सियस बढ़ा रहा। इसका मतलब ये कि ये 1901 के बाद से पांचवें सबसे कम ठंडे महीने थे। वहीं मार्च से मई तक का समय भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहा। ये महीने 117 साल में तुलनात्मक रूप से सातवें सबसे गर्म महीने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि इसके पीछे की बड़ी वजह ग्लोबल वार्मिंग है। इससे पहले 117 साल के पांच सबसे गर्म वर्ष 2016, 2009, 2017, 2010 और 2015 रहे। सबसे अधिक गर्म 2016 था। मौसम विभाग का कहना है कि देश में बीते 15 सालों में 11 साल सबसे अधिक गर्म समय में शामिल हैं। इससे बीमारियां बढ़ रही हैं और उनके प्रभाव से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। 

इन राज्यों में इतनी मौत

गर्मी के कारण सबसे अधिक मौत उत्तर प्रदेश राज्य में हुई। यहां इस कारण 590 मौत हुईं। केरल में 223, महाराष्ट्र में 139, पश्चिम बंगाल में 116, ओडिशा में 77, झारखंड में 75, राजस्थान में 68, गुजरात में 52, तमिलनाडु में 45, असम में 32 और जम्मू कश्मीर में 11 लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed