फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2017 double murder case Mumbai court imposes death penalty on accused big news in hindi

Big News: मुंबई की अदालत ने दोहरे हत्याकांड के दोषी को सुनाई मौत की सजा, जिंदा जलाकर ली थी जान

Thu, 09 Nov 2023 03:23 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 09 Nov 2023 03:23 AM IST
सार

सत्र न्यायाधीश ए सुब्रमण्यम ने 7 नवंबर को दिए गए फैसले में कहा कि आरोपी दीपक जथ द्वारा किया गया अपराध निस्संदेह दुर्लभ से दुर्लभतम मामलों की श्रेणी में आता है, जिसमें मौत की सजा दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
2017 double murder case Mumbai court imposes death penalty on accused big news in hindi
court Order

विस्तार

मुंबई की एक सत्र अदालत ने 2017 के दोहरे हत्याकांड के मामले में एक युवक को मौत की सजा सुनाई है। एक बुजुर्ग महिला और दो साल की बच्ची को जिंदा जलाकर मारने के मामले में युवक को दोषी पाया गया था। कोर्ट के मुताबिक यह मामला दुर्लभ से दुर्लभतम श्रेणी में आता है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, अप्रैल 2017 में, आरोपी दीपक जाथ ने उपनगरीय बांद्रा में चार लोगों पर तरल पदार्थ डालकर उन्हें आग लगा दी थी, जिनमें से एक महिला और दो साल की बच्ची की जलने से मौत हो गई। मामला यह है कि जाथ ने पहले 17 वर्षीय लड़की को परेशान किया था और जब उसे इसके लिए डांटा गया तो वह नाराज हो गया।  

विज्ञापन

वन सेवा अधिकारियों को मिला ईको योद्धा पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संवर्द्धन में योगदान देने वाले व्यक्तियों और वन सेवा अधिकारियों को ‘इको योद्धा पुरस्कार- 2023’ से सम्मानित किया गया। इसका आयोजन इंडियन मास्टर माइंड और भारतीय वन सेवा संघ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंदर यादव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वन्य जीव संरक्षण सिर्फ एक सेवा नहीं है, यह एक उत्साह है। यह एक मिशन है। इस अवसर पर पहला पुरस्कार ‘वन संरक्षण’ श्रेणी के लिए मध्य प्रदेश के उत्तर सिवनी के प्रमुख वन अधिकारी वासु कनोजिया को दिया गया। दूसरा पुरस्कार वन्यजीव संरक्षण के लिए दिल्ली के एनआर, डब्ल्यूसीसीबीबी के प्राधिकरण के क्षेत्रीय उप निदेशक ऋतेश सरोथिया को दिया गया। वहीं, संरक्षण के लिए प्रौद्योगिकी का सर्वश्रेष्ठ उपयोग विश्वजीत मिश्रा को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही समुदाय संवाद के लिए था और इसे अरुणाचल प्रदेश के वनों के महासंरक्षक मिल्लो तस्सर को दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी बैंक घोटाले में केरल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय ने सहकारी बैंक कर्ज घोटाले में केरल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव केके अब्राहम को बुधवार को गिरफ्तार किया है। वायनाड जिले के सहकारी बैंक में यह घोटाला तब हुआ था जब अब्राहम इसके अध्यक्ष थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने पुलपल्ली सेवा सहकारी बैंक घोटाले में अब्राहम को मंगलवार की रात हिरासत में लिया था। उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया गया। 

विज्ञापन

असम में 6.7 करोड़ की ड्रग्स जब्त महिला समेत 6 लोग गिरफ्तार
असम के तीन जिलों से करीब 6.7 करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई है और एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त एसपी (एसटीएफ) कल्याण कुमार पाठक ने कहा कि कामरूप जिले में टीम ने अमीनगांव में एक वाहन से 6 करोड़ की 36 किलोग्राम अफीम बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं, खटखाटी से 32.2 ग्राम व खानापारा से 42.5 ग्राम हेरोइन जब्त कर महिला सहित दो को गिरफ्तार किया।

महाराष्ट्र में प्रदूषण फैलाने वाले चार कारखानों को किया ध्वस्त
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कालबादेवी और जावेरी क्षेत्र में प्रदूषण फैला रहे सोना-चांदी गलाने वाले चार कारखानों को ध्वस्त कर दिया है। बीएमसी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह कार्रवाई वायु प्रदूषण को रोकने के लिए की गई है। हालांकि, बुधवार को मुंबई का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगभग 150 या मध्यम रहा। 

झारखंड में 15 लाख के इनामी माओवादी ने किया आत्मसमर्पण
झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में 70 से अधिक मामलों में वांछित कुख्यात नक्सली ने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर 15 लाख का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली क्षेत्रीय कमांडर है। उसकी पहचान नवीन उर्फ सरबजीत यादव के तौर पर हुई है। 

उड़ान के दौरान महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक में लुफ्थांसा एयरलाइंस की एक उड़ान में सोई हुई महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति (52) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना छह नवंबर की है, जब फ्रैंकफर्ट से बंगलूरू आ रही एक उड़ान में आरोपी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति की महिला (32) के साथ दुर्व्यहार किया। घटना के वक्त वह सो रही थीं। शिकायत में महिला ने कहा कि विरोध के बाद भी आरोपी ने छेड़छाड़ जारी रखी और परेशान होकर उन्होंने फ्लाइट अटेंडेंट से अनुरोध किया और अपनी सीट बदलवा ली। पुलिस ने कहा कि उड़ान के बंगलूरू उतरने के बाद महिला ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। 

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी फिर तलब, ईडी करेगी पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाले में एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद और महासचिव अभिषेक बनर्जी को तलब किया है। पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री और तृणमूल की प्रवक्ता शशि पांजा ने कहा, बनर्जी बृहस्पतिवार को ईडी के सामने पेश होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रतिशोध की राजनीति का शिकार हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को परेशान करने के लिए ऐसी बदले की राजनीति कर रही है।

केरल में आपत्तिजनक टिप्पणी पर महिला ब्लॉगर पर केस
केरल के कलमश्शेरि में पिछले सप्ताह धार्मिक सभा में हुए विस्फोट को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में महिला ब्लॉगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के अध्यक्ष अब्दुल नसर मदनी को विस्फोट से जोड़ने के लिए आपत्तिजनक अभियान चलाया था। थ्रिकक्कारा पुलिस ने ब्लॉगर लसिथा पलक्कल और आर श्रीराज के खिलाफ मामला दर्ज किया।

26 साल बाद आईसीजीएस संग्राम नौसेना से सेवामुक्त
भारतीय तटरक्षक बल के सबसे पुराने उन्नत अपतटीय गश्ती जहाजों (एओपीवी) में से एक, आईसीजीएस संग्राम को 26 साल की सेवा के बाद बुधवार को सेवामुक्त कर दिया गया। गोवा के मोर्मुगाओ बंदरगाह प्राधिकरण के मोल बर्थ में आयोजित एक समारोह में डीआईजी विजय सिंह की कमान में जहाज को विदाई दी गई। आईसीजीएस संग्राम को 29 मार्च, 1997 को गोवा में तत्कालीन नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल विष्णु भागवत ने कमीशन किया था।

महाराष्ट्र में प्रदूषण फैलाने वाले चार कारखानों को किया ध्वस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed