{"_id":"5defd53e8ebc3e87c11d6686","slug":"2002-gujrat-riots-nanavati-mehta-panel-final-report-in-house-on-11-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने आएगा गुजरात दंगे का सच!, आज विधानसभा में पेश होगी नानावती-मेहता समिति की अंतिम रिपोर्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सामने आएगा गुजरात दंगे का सच!, आज विधानसभा में पेश होगी नानावती-मेहता समिति की अंतिम रिपोर्ट
Wed, 11 Dec 2019 12:04 AM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अमित कुमार
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
गुजरात (फाइल फोटो)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में साल 2002 में हुए दंगे को लेकर जस्टिस नानावती-मेहता आयोग की रिपोर्ट आखिरी रिपोर्ट आज विधानसभा में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
आयोग की इस रिपोर्ट का पहला हिस्सा 25 सितंबर, 2009 को गुजरात विधानसभा में पेश किया गया था। गोधरा कांड और उसके बाद प्रदेश में हुए दंगों की जांच के लिए इस आयोग का गठन किया गया था।
विज्ञापन
The final report of Justice Nanavati -Mehta Commission reports on 2002 Gujarat riots, to be tabled in Gujarat Assembly tomorrow. Gujarat Home Minister Pradipsinh Jadeja to table the report.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 10, 2019
नानावती-मेहता आयोग ने 18 नवंबर, 2014 को तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को अपनी आखिरी रिपोर्ट सौंपी थी। हालांकि तब से यह रिपोर्ट प्रदेश सरकार के पास ही है। प्रदेश सरकार ने गुजरात हाईकोर्ट से कहा था कि वह अगले विधानसभा सत्र में रिपोर्ट पेश करेगी।
दरअसल पूर्व आईपीएस अधिकारी आर बी श्रीकुमार की याचिका पर गुजरात सरकार ने यह आश्वासन दिया था। श्रीकुमार ने हाईकोर्ट से राज्य सरकार को यह रिपोर्ट सार्वजनिक करने का निर्देश देने की अपील की थी। श्रीकुमार गुजरात के पूर्व पुलिस महानिदेशक रह चुके हैं।