{"_id":"6522b16b6c97acde4b09d8b8","slug":"20-pilgrims-from-nepal-among-21-injured-as-bus-hits-truck-in-odisha-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: ओडिशा में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 21 घायल; पुणे में भी बस हादसे का शिकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Accident: ओडिशा में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 21 घायल; पुणे में भी बस हादसे का शिकार
Sun, 08 Oct 2023 07:11 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर/पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर/पुणे
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 08 Oct 2023 07:11 PM IST
सार
ओडिशा के बालासोर जिले में एनएच-16 पर बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। जिसमें 21 लोग घायल हो गए। वहीं पुणे में मिनी बस 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के बालासोर जिले में एनएच-16 पर बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसे में नेपाल के कम से कम 20 तीर्थयात्री और उत्तप्रदेश का एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी दी। वहीं पुणे में एक मिनी बस 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
61 यात्री थे बस में सवार
यह हादसा सोरो पुलिस स्टेशन के अंतर्गत तालानगर के पास हुआ। 61 यात्रियों से भरी बस राजमार्ग पर खड़े ट्रक पर टकरा गई। बालासोर सदर उप विभागीय पुलिस अधिकारी शशांक शेखर बेउरा ने कहा, यह हादसा तकरीबन सुबह 5 बजे हुआ। ढाबे के पास खड़े ट्रक से यात्रियों से भरी बस टकरा गई। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को सोरो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि नेपाल से आए तीर्थयात्रियों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। अधिकारी के मुताबिक, बस चालक की हालत बिगड़ने पर उसे बालासोर के जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पर्यटक बस उत्तर प्रदेश में पंजीकृत है और चालक उसी राज्य का रहने वाला है। बस में मौजूद एक तीर्थयात्री कमलेश कुमार मिश्रा ने कहा, हम भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में ही यह हादसा हो गया।
पुणे में मिनी बस खाई में गिरने से 1 की मौत, 4 घायल
महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार को एक मिनी बस 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हैं। पुलिस के मुताबिक यह घटना भोर-महाद रोड पर वरंधा घाट पर देर रात करीब दो बजे हुई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद बस सड़क से उतकर सीधा खाई में जा गिरी। अधिकारी ने बताया कि पांच लोग घायल हो गए और उनमें से बस चालक अजिंक्य संजय कोलटे की बाद में मौत हो गई।