{"_id":"5a9e11804f1c1b8e238bc008","slug":"20-people-dead-after-truck-fell-into-a-drain-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: खाई में गिरा बारातियों से भरा ट्रक, 26 की मौत, CM ने किया 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात: खाई में गिरा बारातियों से भरा ट्रक, 26 की मौत, CM ने किया 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान
एजेंसी, भावनगर
Updated Tue, 06 Mar 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के भावनगर जिले में रंधोरा गांव के निकट मंगलवार सुबह एक ट्रक पुल से नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। ये लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जिला अधिकारी हर्षद पटेल ने बताया कि मरने वालों में 10 महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं। भावनगर के प्रभारी पुलिस अधीक्षक आईएम सैय्यद ने बताया कि ट्रक में अनिदा गांव के 60 लोग सवार थे। ये लोग बोटाद जिले में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक ड्राइवर एक अन्य वाहन से आगे निकलने का प्रयास कर रहा था। इसमें 25 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि, एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिला कलेक्टर ने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने मृतकों के परिजनों को 4- 4 लाख रुपये मुआवजा देने और घायलों को मेडिकल ट्रीटमेंट देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। बचाव दल क्रेन के जरिए पीड़ितों को बाहर निकाल रहे हैं। दमकल की गाड़ियां भी राहत कार्य में मदद कर रही हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि ड्राइवर ने ट्रक पर अपना नियंत्रण खो दिया। इसी वजह से उसने झटके से पुल के नीचे से ट्रक को मोड़ा जिसकी वजह से वह 8 मीटर के नाले में गिर गया।