{"_id":"5885241b4f1c1b6f35eff1d6","slug":"2-minute-silence-on-mahatma-gandhi-s-martyrdom-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"'महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर रखा जाए 2 मिनट का मौन'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर रखा जाए 2 मिनट का मौन'
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Jan 2017 08:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर में महात्मा गांधी की तरस्वीर की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर से बवाल मचा हो, लेकिन केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी कर हर साल महात्मा गांधी के शहीद दिवस (30 जनवरी) के दिन 11 बजे से दो मिनट के लिए मौन रखने को कहा है। केंद्र सरकार की तरफ से रेलवे मंत्रालय व रेलवे बोर्ड को भी अपने सभी विभाग को इस दौरान मौन रखने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इस दौरान देशभर में चलने वाली ट्रेन में भी किसी तरह का साइरन नहीं बजेगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधीव स्वतंत्रता संग्राम के अन्य शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को सुबह 11 बजे सभी कार्य व गतिविधियों को रोककर दो मिनट का मौन रखा जाएगा। जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि यह श्रद्धांजलि केवल सरकारी दफ्तरों तक सीमित न रहकर सार्वजनिक वर्ग की हिस्सेदारी भी होना चाहिए। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि लोग अपने-अपने घरों में भी इस अवधि में खड़े होकर दो मिनट का मौन रखें। इस दिन व्यापक रूप से आम जनता की भागीदारी होनी चाहिए। इसके लिए देशभर में सुबह 11 बजे कार्य और अन्य गतिविधियां रोककर दो मिनट का मौन रखा जाए।
विज्ञापन
एडवाइजरी में यह भी कहा गया कि पिछले दिनों यह भी देखा गया है कि कुछ सरकारी कार्यालय में मौन तो रखा जाता है, लेकिन आम लोग इस दौरान अपने-अपने गतिविधियों में लगे रहते है, लिहाजा राज्य सरकार, केंद्र प्रशासित प्रदेशों में भी शहीद दिवस के दिन इस परंपरा का पालन किया जाए। राज्य सरकार स्कूलों व कॉलेजों में भी इसके लिए निर्देश जारी करें। इस दिन यह लोगों को बताया जाए कि स्वतंत्रता सेनानियों ने किस तरह से देश की आजादी में अपनी-अपनी भूमिका निभाई है। एडवाइजरी केंद्र सरकार के डिप्टी सेक्रेटरी वीके राजन की तरफ से जारी की गई है।
विज्ञापन