फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2 cars torched by Dera Sacha Sauda supporters in Phoolka area of Haryana Sirsa

9 बजे से बरनाला में लगेगा कर्फ्यू , खट्टर बोले- कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

Mon, 28 Aug 2017 07:25 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Mon, 28 Aug 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
2 cars torched by Dera Sacha Sauda supporters in Phoolka area of Haryana Sirsa
साध्वी रेप केस मामले में कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम के समर्थक उग्र हो गए हैं। एएनआई के मुताबिक डेरा समर्थकों ने आगजनी शुरू कर दी है। डेरा समर्थकों ने सिरसा के फुल्का गांव में दो गाड़ियों में आग लगा दी है।
विज्ञापन


हिंसा की घटना की जानकारी रोहतक कोर्ट को दी गई । वहीं डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख ने अनुयायियों को शांति बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि दो साध्‍वी बालात्कार के मामलों में कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन

  राम रहीम को  सजा सुनाने के बाद डेरा समर्थकों के बवाल के बाद पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने राज्य के उच्‍चाधिकारियों की बैठक बुलाई है। राम रहीम पर फैसला आने के बाद अमरिंदर सिंह ने राम रहीम के अनुयायियों से कोर्ट के फैसले को स्वीकार करने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

उधर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने चंडीगढ़ अपने आवास पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों, मंत्रियों और  पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है।

राम रहीम को सजा का ऐलान होते ही सेना ने हरियाणा के सिरसा में फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा सेना के जवानों ने पंचकूला में भी फ्लैग मार्च किया।
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि कोर्ट ने राम रहीम को सजा देकर साबित कर दिया कि कानून से कोई भी बच नहीं सकता है। 
बरनाला के एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि 'आज रात 9 बजे से  कल सुबह 9 बजे तक बरनाला में कर्फ्यू लगाया जाएगा।'


हरियाणा सीएम खट्टर ने कहा कि 'किसी को भी कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डेरा समर्थकों और लोगों को शांति बनाए रखने की अपील है। राज्य में स्थिति शांतिपूर्ण है, शांति भंग व कानून व्यवस्‍था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।'
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed