फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   2 BSF constables arrested for allegedly raping a woman and throwing acid on her face in Mizoram

मिजोरमः रेप के बाद महिला पर एसिड फेंकने का आरोप, दो BSF कांस्टेबल गिरफ्तार

Thu, 07 Sep 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Thu, 07 Sep 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
2 BSF constables arrested for allegedly raping a woman and throwing acid on her face in Mizoram
रेप - फोटो : DEMO Pics

मिजोरम के ममित जिले में एक महिला का कथित रूप में बलत्कार करने और उसके चेहरे पर एसिड फेंकने के आरोप में 2 बीएसएफ कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक मामले में ममित जिले के पुलिस अधीक्षक नारायण थापा ने बुधवार को कहा कि पुलिस ने दो बीएसएफ कांस्टेबल को महिला से रेप और उसके चेहरे पर तेजाब फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पढ़ें- पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या, सिर में लगीं 3 गोलियां, CCTV फुटेज में दिखे संदिग्ध
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला त्रिपुरा और बांग्लादेश की सीमा सटे ममित जिले के सिलशरी गांव का है। थापा ने आगे कहा कि बीएसएफ की 181 वीं बटालियन के अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की अनुमति नहीं दी थी। जिसके बाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से दो बीएसएफ कांस्टेबल के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है। 

बताते चलें कि बीएसएफकर्मियों पर बीती 16 जुलाई को चक्कर समुदाय से संबंधित एक महिला का जंगल में रेप करने, उसके चेहरे को एसिड़ से जलाने और उसके दोस्त को मार डालने का आरोप है। उन्होंने बताया कि दरअसल, आरोपियों की पहचान पहले ही कर ली जाती लेकिन रेप पीड़िता को एसिड अटैक के बाद महीने से ज्यादा वक्त तक देखने में दिक्कत रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed