फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2 armed naxals neutralised in an encounter with CRPf troops and state police

आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

Sat, 16 Mar 2019 09:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 16 Mar 2019 09:01 AM IST
विज्ञापन
2 armed naxals neutralised in an encounter with CRPf troops and state police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले के पेदाबयालु में आज सुबह सुरक्षाबलों और हथियारों से लैस नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सलियों के साथ राज्य पुलिस और सीआरपीएफ की 198 बटालियन की मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए हैं। इसमें एक सीआरपीएफ जवान भी घायल हो गया है जिसे कि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ अब खत्म हो चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आज सुबह विशाखापट्टनम के पेदाबयालु क्षेत्र में केंद्रीय पुलिस बल की 198 बटालियन और राज्य पुलिस के जवान गश्त कर रहे थे। तभी नक्सलियों की तरफ से उनपर गोलीबारी की गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया। इसी बीच सीआरपीएफ के एक जवान के पैर में गोली गई गई। मुठभेड़ खत्म हो चुकी है लेकिन सुरक्षाबल इलाके की तलाशी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं जिसमें दो नक्सली मारे गए। शेष नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने कहा कि पेदाबयालु क्षेत्रीय समिति सदस्य सुधीर ने उग्रवादियों के दल का नेतृत्व किया। मृतकों की पहचान अभी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed