फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2.83 lakh estimated central government jobs by 2018

अगले साल तक केंद्र सरकार करेगी करीब तीन लाख भर्तियां

Mon, 13 Feb 2017 07:01 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 13 Feb 2017 07:01 AM IST
विज्ञापन
2.83 lakh estimated central government jobs by 2018
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
अमेरिका में वीजा नीतियों में बदलाव और देश में बढ़ती बेरोजगारी के बीच एक बड़ी खुशखबरी यह है कि अगले साल तक केंद्र सरकार में करीब 2.83 लाख भर्तियां हो सकती हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश 2017-18 के आम बजट में यह अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन


बजट दस्तावेज के अनुसार 2018 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या 35.67 लाख होने का अनुमान है, जो 2016 की 32.84 लाख संख्या के मुकाबले 2.83 लाख अधिक है। गृह मंत्रालय 2018 में अपने कर्मचारियों की संख्या 6,076 बढ़ाकर 24,778 करेगा। 
विज्ञापन


अगले साल तक पुलिस विभागों में करीब 1.06 लाख भर्तियां की जाएंगी ताकि इनकी संख्या को बढ़ाकर 11,13,689 तक पहुंचाया जा सके। वर्ष 2016 के आंकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार के तहत विभिन्न पुलिस विभागों में कुल कर्मचारी संख्या 10,07,366 है। दस्तावेज के अनुसार विदेश मंत्रालय भी अपने कार्यबल में 2109 लोगों की बढ़ोतरी कर सकता है। वर्ष 2016 के आंकड़ों के मुताबिक यह संख्या अभी 9,294 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल विकास मंत्रालय का भी गठन किया गया

2.83 lakh estimated central government jobs by 2018
फाइल फोटो

इसी प्रकार केंद्र सरकार के नए कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में भी 2,027 नौकरियां सृजित होने का अनुमान है। 2016 में यह संख्या मात्र 53 थी। इस संबंध में संपर्क किए जाने पर केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि अतिरिक्त कार्यबल से अधिक जन-केंद्रित सरकार बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का जोर रोजगार के बजाय युवाओं को अधिक रोजगारपरक बनाने पर है। 

इसलिए कौशल विकास मंत्रालय का भी गठन किया गया है। यह अधिक युवाओं को उद्यमी बनाएगा और बदलती जरूरतों के हिसाब से उन्हें नौकरी के लिए तैयार करेगा। दस्तावेज के अनुसार नागर विमानन मंत्रालय, डाक विभाग, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय समेत केंद्र सरकार के कई विभागों में नौकरियों का सृजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed