फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1993 mumbai bomb blast case Guilty tahir merchant passes away in pune

1993 ब्लास्टः मुंबई को धमाकों से दहला देने वाले ताहिर मर्चेंट की अस्पताल में मौत

Wed, 18 Apr 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Updated Wed, 18 Apr 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
1993 mumbai bomb blast case Guilty tahir merchant passes away in pune
Mumbai bomb blast

1993 मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट केस में फांसी की सजा पाए ताहिर मर्चेंट की पुणे में मौत हो गई है। बता दें कि सजा मिलने के बाद से वह पुणे की यरवदा जेल में बंद था। जानकारी के मुताबिक, तबीयत खराब होन के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में सुप्रीम कोर्ट ने ताहिर मर्चेंट की फांसी पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही सर्वोच्च अदालत ने सीबीआई से छह हफ्ते में जवाब मांगा था। यही नहीं कोर्ट ने मुंबई की विशेष टाडा अदालत से केस से संबंधित जुड़े दस्तावेज भी तलब किए थे, बता दें कि टाडा कोर्ट ने ताहिर मर्चेंट को मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए फांसी की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 12 मार्च 1993 को मुंबई में 12 जगहों पर सीरियल बम धमाके हुए थे जिसमें 257 लोग मारे गए थे व 718 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस मामले में बीते सात सितंबर को मुंबई की विशेष टाडा अदालत ने ताहिर मर्चेंट और फिरोज अब्दुल राशिद खान को मौत की सजा सुनाई थी। मामले में अबू सलेम को उम्रकैद जबकि पांचवें दोषी रियाज सिद्दीकी को 10 साल की सजा सुनाई गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें, कौन है ताहिर मर्चेंटः

ताहिर मर्चेंट याकूब मेनन का बेहद करीबी था। इसे ताहिर तकल्या के नाम से भी जाना जाता है। 1993 के बम ब्लास्ट के बाद ताहिर मर्चेंट फरार हो गया था। कोर्ट ने इस मामले में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। धमाके के बाद उसने दुबई में काफी मीटिंग अटैंड कीं, जिसमें याकूब मेमन और दाऊद इब्राहिम शामिल होते थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed