फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1971 Battle of Basantar hero, Lt Gen Pinto dies at 97

दुखद: 1971 की लड़ाई के हीरो लेफ्टिनेंट जनरल पिंटो का निधन

Mon, 29 Mar 2021 03:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी , पुणे।
एजेंसी , पुणे। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 29 Mar 2021 03:36 AM IST
सार

- 97 वर्षीय जनरल के नेतृत्व वाली डिविजन ने 14 दिन में जीते थे दो परमवीर व 9 महावीर चक्र समेत196 वीरता पदक
 

विज्ञापन
1971 Battle of Basantar hero, Lt Gen Pinto dies at 97
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध में एक लीजेंडरी जीत के लिए इंफेंट्री डिविजन का नेतृत्व करने वाले सैन्य हीरो लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) वाग पिंटो का पुणे में निधन हो गया। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि निधन के समय जनरल पिंटो 97 वर्ष के थे। उन्होंने कहा, जनरल पिंटो ने बांग्लादेश के जन्म की निर्णायक कहानी लिखने वाले बसंतर के युद्ध में 54 इंफेंट्री डिविजन का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन


जनरल पिंटो ने अग्रिम मोर्चे पर रहकर अपने सैनिकों का हौसला बढ़ाया था। इस मोर्चे पर उनका नारा था 'चाहे जो भी हो।’ इस लड़ाई में पिंटो के नेतृत्व वाली डिविजन ने 14 दिन के अंदर जबरदस्त साहस के लिए 196 वीरता पदक हासिल किए थे, जिनमें दो परमवीर चक्र और 9 महावीर चक्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जनरल पिंटो की शोक सभा में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन समेत बहुत सारे सैन्य अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed